Connect with us
Srinagar news today: NIT B.Tech student Anand sohan drowns in Srinagar Alaknanda river pauri breaking news today
Image : social media ( Srinagar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Srinagar news today: श्रीनगर अलकनंदा नदी में डूबा NIT बीटेक छात्र अभी तक कोई खबर नहीं

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Srinagar news today: श्रीनगर अलकनंदा नदी में डूबा NIT बीटेक छात्र अभी तक कोई खबर नहीं

1 min read

Srinagar news today: नदी में नहाने के दौरान हादसा, अलकनंदा के तेज बहाव में बहा NIT का छात्र, B.Tech कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष का छात्र था आनंद सोहन..

Srinagar news today: NIT B.Tech student Anand sohan drowns in Srinagar Alaknanda river pauri breaking news today: उत्तराखंड में गर्मी बढ़ते ही लोगों का नदी में नहाना शुरू हो गया है। इसी बीच नदी गदेरों में नहाने के दौरान लोग हादसे का शिकार भी होने लगे है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से सामने आ रही है, जहां पर नदी में नहाने के दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का तृतीय वर्ष का छात्र अलकनंदा नदी की चपेट में आकर बह गया, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े :Tehri max accident today: टिहरी चम्बा खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलंगाना के हैदराबाद का निवासी (23) वर्षीय आनंद सोहन पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी में अध्यनरत था। दरअसल आनंद श्रीनगर से बीटेक कंप्यूटर साइंस कर रहा था जो अभी तृतीय वर्ष का छात्र था। बीते रविवार की शाम आनंद अपने चार दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी के किनारे घूमने गया था। तभी इस दौरान चारों दोस्त नदी में नहाने के लिए उतर गए।

अलकनंदा के तेज बहाव की चपेट में आया आनंद ( pauri Garhwal news live)

नदी में नहाने के दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। अलकनंदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आनंद सोहन आ गया और वह नदी के बीच की ओर चला गया। तेज बहाव होने के कारण आनंद का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की तेज धारा में बहता चला गया। आनंद के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अभी तक नहीं चला छात्र का कुछ पता (pauri Garhwal Srinagar news today) 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की टीम व एसडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही आनंद को ढूंढा गया लेकिन खोजबीन में पुलिस प्रशासन व sdrf को कुछ सफलता हासिल नहीं हुई। आज सुबह सोमवार को फिर से युवक को खोजा जाएगा।

यह भी पढ़े :Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत क‌ई गंभीर

छात्र के परिजनों को लगा गहरा सदमा ( pauri Garhwal srinagar news today)

घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि गर्मी के मौसम में नदी नालों समेत गदेरों में नहाने के दौरान सावधानी बरते।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top