Highlights देवभूमि दर्शन
बधाई: शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का सैनिक स्कूल के लिए चयन हासिल की 12वीं रैंक
1 min read
Shiromani Institute Sainik School : Shiromani Institute Sainik school result 2026: हरियाणा के दक्ष कुमार को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मिली बड़ी सफलता
Shiromani Institute Sainik School result 2026 Daksh kumar selection: प्रतिष्ठित शिरोमणि संस्थान के होनहार छात्र दक्ष कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टेट की जनरल कैटेगरी में 12वीं रैंक प्राप्त की है। हरियाणा निवासी दक्ष कुमार पुत्र संदीप कुमार ने कुल 400 में से 360 अंक हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और मजबूत तैयारी का परिचय दिया है।
यह भी पढ़े : बधाई : हल्द्वानी की सिद्धि ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा Sainik school result
दक्ष की यह उपलब्धि उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। 360/400 जैसे शानदार अंक यह साबित करते हैं कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से बड़ी से बड़ी परीक्षा में भी सफलता पाई जा सकती है।
शिरोमणि संस्थान सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की तैयारी में अग्रणीय (Shiromani Institute)
शिरोमणि संस्थान एक बार फिर सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपने छात्रों की सफलता से चर्चा में है। वर्ष 2026–27 सत्र के लिए संस्थान के कई अन्य छात्र-छात्राओं का भी चयन हुआ है, जो संस्थान की गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है। दक्ष कुमार की इस बड़ी सफलता पर संस्थान परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
