Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT
Tehri max accident today: टिहरी चम्बा खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी
1 min read
Tehri Max accident today: Uttarakhand Road Accident | टिहरी में खाई में गिरी मैक्स, 8 लोगों के हताहत होने की आशंका
Tehri Max accident today: Max falls into Tehri Chamba road nail, rescue operation underway, several casualties feared uttarakhand breaking road Accident today: Breaking News Tehri Garhwal | Road Accident Today | Uttarakhand News Live : उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां थाना चंबा क्षेत्र में उस वक्त भीषण सड़क हादसा घटित हो गया है जब चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक मैक्स वाहन संख्या UK09TA1799 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े।
यह भी पढ़े :Haridwar accident news today: हरिद्वार वाहन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
Tehri Accident Update | Vehicle Fell Into Gorge | SDRF Rescue Operation
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मैक्स में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में 7 से 8 लोगों के हताहत होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Rescue News Uttarakhand | Emergency Response | Disaster Management India
बताया गया है कि रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक दो लोगों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, राहत कार्य को तेज़ करने के लिए एंबुलेंस भी तत्काल मौके पर भेजी गई हैं।
Administration Action | DM Tehri | Police Investigation Update
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ मामा की शादी में गई मासूम की सरयू नदी में डूबने से गई जिंदगी
Uttarakhand Travel Safety | Mountain Road Risk | Public Awareness News
बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पहाड़ी सड़कों पर लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे एक बार फिर यात्रा के दौरान सतर्कता और वाहन नियंत्रण की अहमियत को रेखांकित करते हैं।बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले थे, जो किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे तभी वापिसी दौरान हादसा घटित हो गया ।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
