UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Suyashi tiwari nainital: नैनीताल 3 वर्षीय सुयशी तिवारी ने रूद्राष्टकम मंत्रोच्चारण कर बनाया रिकॉर्ड
1 min read
Suyashi Tiwari Nainital : तीन साल की मासूम सुयशी तिवारी ने रुद्राष्टकम मंत्रोच्चारण कर बनाया एक और रिकॉर्ड, इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम…
Suyashi Tiwari Nainital: 3-year-old Suyashi Tiwari Nainital created another record by chanting Rudrashtakam mantra uttarakhand breaking news today : जिस उम्र में बच्चों को ठीक से शब्दों का ज्ञान और स्पष्ट उच्चारण करने का कोई अनुभव नहीं होता है, उस उम्र में नैनीताल जिले की महज 3 साल की नन्हीं गुड़िया सुयशी तिवारी अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर रही है। सुयशी छोटी सी उम्र में अपने नाम विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है जो उसने स्पष्ट मंत्रोच्चारण के जरिए बनाए हैं।
यह भी पढ़े :बधाई: नैनीताल की तीन वर्ष की सुयशी तिवारी ने मंत्रोच्चार से बनाया विश्व रिकॉर्ड देखें वीडियो….
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में सुयशी तिवारी के परिजनों ने बताया कि वो मूल रूप से नैनीताल जिले के मल्लीताल के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहे हैं। दरअसल उनकी बेटी सुयशी अभी मात्र 3 साल 7 महीने की है जिसने श्री रुद्राष्टकम मंत्र का 1 मिनट 50 सेकंड में स्पष्ट उच्चारण कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इतना ही नहीं बल्कि सुयशी का नाम इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ है। सुयशी की यह उपलब्धि वाकई में सरहाना के काबिल है, इससे पहले 3 साल 4 महीने में सुयशी ने कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने…’ मंत्र का शुद्ध उच्चारण कर एक मिनट में 10 बार बोलकर पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
उत्तराखंड किड्स आइकन अवार्ड समेत सुयशी को मिल चुके अन्य अवार्ड ( nainital news Suyashi Tewari)
बताते चले सुयशी गुरुग्राम के लंदन किड्स स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रही है ,जिसे घर में नियमित रूप से आध्यात्मिक माहौल मिलता है जिसके कारण बचपन से ही वह मंत्रो और भजनों में रुचि लेती आ रही है। सुयशी की माता तनुजा तिवारी और पिता आदित्य तिवारी ने बताया कि वह सिर्फ अपनी बेटी को प्रोत्साहित करते हैं बाकि सुयशी स्वयं ही इस दिशा में ज्यादा रुचि लेती है। सुयशी की सीखने की गति और मंत्रो को याद रखने की क्षमता कई बार उन्हें भी आश्चर्य में डाल देती है। इतना ही नहीं बल्कि नन्ही सी सुयशी 30 से अधिक मंत्र कंठस्थ बोल सकती है, इसके साथ ही वह हनुमान चालीसा भी बिना किसी रूकावट के पढ़ सकती है। इसके अलावा सुयशी हनुमान अष्टक, रुद्राष्टकम मंत्र महाकाली तांडव मंत्र के साथ-साथ रामायण की चौपाई का पाठ भी करती है। सुयशी को विश्व रिकॉर्ड से मिले प्रमाण पत्र में संस्था ने उसे उभरती हुई मानसिक क्षमता और अनुशासन की मिसाल बताया है। सुयशी को इंटरनेशनल किड्स आइकन अवार्ड 2026 भी मिला है जो उसे मेमोरी और IQ के लिए दिया गया है, जबकि उसे उत्तराखंड किड्स आइकन अवार्ड से भी नवाजा गया है।
