UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: नैनीताल में ऑनलाइन गेम का खौफनाक अंजाम, कर्ज में डूबे किशोर ने दी जान
1 min read
Online Gaming Addiction : ऑनलाइन गेम और कर्ज में फंसने के कारण किशोर ने दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो….
Teen Dies After Falling Into Online Gaming Debt Trap in Nainital kaladhungi kotabagh : ऑनलाइन गेम खेलना और इसमें पैसे लगाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पैसे हारने के बाद लोग कर्ज मे डूबकर अपनी जान तक गवा बैठते हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है, जहां पर ऑनलाइन गेम के चक्कर में कर्ज में फंसे किशोर ने अपनी जान ले ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ,वहीं मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Champawat Rape Case News: चंपावत कथित गैंगरेप मामले में हो गया बड़ा खुलासा…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के कालाढूंगी कोटाबाग का निवासी 17 वर्षीय जगदीश बिष्ट पुत्र धन सिंह बिष्ट कोटाबाग पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में प्रथम वर्ष का छात्र था।दरअसल बीते बुधवार की सुबह करीब 7:00 जगदीश ने अचानक घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद जगदीश के परिजन उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए, जहां से उपचार के लिए जगदीश को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
3 हजार रुपये के कर्ज ने ले ली जान ( nainital news today)
जगदीश की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के संरपच पिता ने कहा कि कालाढूंगी कोटाबाग में जगह-जगह पर जुआ सट्टा ऑनलाइन गेम चल रहे हैं ,लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जगदीश ऑनलाइन गेम के चक्कर में कर्ज में फंस गया था जिस पर 3 हजार रुपये का कर्ज था जिसने उसे मानसिक रूप से तोड़ कर रख दिया।
अभय गुप्ता पर पैसे के लेनदेन व मारपीट का आरोप ( nainital news live)
बताते चलें जगदीश के मरने से पहले उसके परिजनों ने उसका एक वीडियो बनाया ,जिसमें वह कहता हुआ नजर आया कि उसका एक दोस्त उसे पैसों को लेकर परेशान कर रहा था। मौत से पहले किशोर ने अभय गुप्ता पर पैसे के लेनदेन व मारपीट तथा प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं बल्कि जगदीश ने यह बात भी बताई की अभय गुप्ता ही उसे जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था और पैसे हारने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।
रास्ते मे बेहोश पड़ा मिला जगदीश ( nainital suicide news online game)
मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें जगदीश सबसे बड़ा लड़का था। जगदीश जब सुबह घर पर नहीं दिखा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की। इसके बाद जगदीश रास्ते में बेहोश मिला जिस पर जगदीश को परिजन स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले गए थे। जगदीश ने इससे पहले घर में यह भी बताया था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है।
यह भी पढ़े :Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड
जगदीश के साथ हुई मारपीट ( nainital kaladhungi news)
जगदीश के पिता ने आरोप लगाया कि अभय गुप्ता उनके बेटे को जुआ सिखा रहा था और अभय ने उनके बेटे को पैसे देने के लिए बीते बुधवार को आखिरी दिन का समय दिया था। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि जगदीश के साथ बीते दिनों मारपीट भी की गई थी।
परिजन पहुँचे रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस के पास (Teen Dies After Falling Into Online Gaming Debt Trap)
मौत से पहले जगदीश ने अभय पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसकी रिकॉर्डिंग परिजनों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके घर जाकर उनके छोटे बेटे से जगदीश का मोबाइल छीना और अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है किशोर ने एंबुलेंस अस्पताल के बेड से यह वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े :Dehradun Dumper Accident: देहरादून में डंपर ने मजदूर को रौंदा सड़क पर भारी आक्रोश
आरोपी युवक ने नकारे आरोप
किशोर को उधार देने वाले युवक अभय गुप्ता ने आरोपो को नकारते हुए कहा कि उसने पैसे के लिए जगदीश को डराया धमकाया नहीं। अभय ने कहा कि उससे एक-एक हजार रुपये करके ₹3000 लिए गए थे। दोस्ती यारी में उसने पैसे दिए लेकिन इसके बाद जगदीश ने 5,000 रुपए मांगे तो अभय ने मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
