Connect with us
Uttarakhand: Rudrapur crime news Rape Case of minor Two Women Constables Suspended
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur Crime News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में लापरवाही, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड

1 min read

Rudrapur Crime News  : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर दो महिला कांस्टेबलों पर गिरि गाज, SSP ने कर दिया सस्पेंड

Uttarakhand: Rudrapur crime news Rape Case of minor Two Women Constables Suspended  : उत्तराखंड में वर्दीधारियों की शिकायतों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म कर गर्भवती होने की शिकायत पर कार्यवाही न करने के कारण 2 महिला कांस्टेबलों पर गाज गिरी है।

यह भी पढ़े :policeUttarakhand Breaking News: देहरादून में छुट्टी के बाद लापता हुए 6 स्कूली बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक युवक ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। बीते बुधवार की 6 मई को रुद्रपुर की निवासी एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची ,जहां पर उसने अपनी बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 17 अप्रैल को आरोपी यश प्रताप सिंह उसकी बेटी को बहला फुलाकर ले गया और इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके कारण वो गर्भवती हुई।

एसएसपी अजय गणपति ने मामले का लिया संज्ञान (udham singh news today) 

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसने इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर कोतवाली पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन उस पर कार्यवाही नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और सख्त कदम उठाया।

डीआर वर्मा को सौंपी गई जाँच (Udham singh nagar news update) 

मामले की जांच करने में सामने आया कि रुद्रपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्य और महिला कांस्टेबल मंजू आर्य ने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती। लापरवाही बरतने के कारण दोनों महिला कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच क्षेत्राधिकार पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में लाखों श्रमिकों को मिली पीएफ बीमा की सौगात- PF benefits for workers

पुलिस महकमें में मचा हड़कंप (udham singh nagar police constable) 

जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि 7 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट पेश करें। एसएसपी की कार्यवाही के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top