UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun Dumper Accident: देहरादून में डंपर ने मजदूर को रौंदा सड़क पर भारी आक्रोश
1 min read
Dehradun dumper accident : बेलगाम डंपर ने मजदूर को कुचला, लोगो मे भारी गुस्सा, सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन…
Uttarakhand news: Dehradun Dumper Accident A laborer was crushed by a dumper in Dehradun kawali village : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बुधवार की सुबह एक बेलगाम डंपर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस घटना की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने घटना का विरोध जताते हुए सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया, वहीं पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news:अल्मोड़ा के वीर सपूत सूबेदार राजेंद्र पैनवाल का ड्यूटी के दौरान निधन
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के निवासी 50 वर्षीय सकल देव साहनी मजदूरी करने के लिए बिहार से देहरादून आए थे। दरअसल सकल देव साहनी अन्य मजदूरों के साथ देहरादून के कांवली गांव में रह रहे थे। आज बुधवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही वह सिद्धार्थ प्रोजेक्ट के पास ढलान पर पहुंचे तो बल्लूपुर चौक की ओर से आ रहे बजरी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हे कुचल दिया। इतना ही नही बल्कि डंपर व्यक्ति को घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया जिसके कारण मौके पर ही सकल देव साहनी की मौत हो गई।
ढलान होने के बावजूद भी डंपर काफी तेज गति में था ( dehradun road accident live news)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलान होने के बावजूद भी डंपर काफी तेज गति में था जिसके कारण हादसा घटित हुआ। हादसे को अंजाम देने के बाद डंपर सड़क किनारे टकराकर रुक गया लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :Dehradun dowry murder case: देहरादून में दहेज और शक ने ली पत्नी की जान, हुआ गिरफ्तार
(Uttarakhand road accident dehradun news)
घटना के बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया और कांवली रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने टायर और लकडियां जलाकर रास्ता पूरी तरह बंद किया जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। यहाँ तक कि लोगों ने डंपर के शीशे तक तोड़ डाले।
प्रदर्शनकारियों की मुआवजे की मांग सड़क पर लगाया जाम ( dehradun accident latest)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिन्होंने लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया ,लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक चलती रही।
चार बच्चों के पिता थे मृतक सकल देव (dehradun dumper accident)
मृतक सकल देव साहनी वर्तमान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ देहरादून के कांवली रोड पर किराए पर रहते थे। आज बुधवार की सुबह 5:30 बजे वह घर से काम के लिए निकले ही थे कि उन्हें डंपर ने कुचल दिया।सकल देव साहनी के चार बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ी 19 साल की बेटी, 17 साल का बेटा, करीब 14 साल की दूसरी बेटी और करीब 12 साल का सबसे छोटा बेटा है। घर में तीन बच्चे मां के साथ रहते हैं, जबकि 17 वर्षीय बेटा हिमाचल में काम करता है।
