Connect with us
Tehri Garhwal news live CISF jawan
Image : सांकेतिक फोटो ( Tehri Garhwal news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Tehri Garhwal news: टिहरी गढ़वाल अंगीठी के धुएं से गई CISF जवान की बेटी की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal news: टिहरी गढ़वाल अंगीठी के धुएं से गई CISF जवान की बेटी की जिंदगी

1 min read

Tehri Garhwal news live:अंगीठी के धुएं से गई सीआईएसएफ के जवान की 4 वर्षीय मासूम बेटी की जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..

Tehri Garhwal news live CISF jawan: सर्दियों में अक्सर जलने वाली अंगीठी का धुंआ कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कभी कभार अंगीठी के धुएं से लोगो की जिंदगी तक चली जाती है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है, जहां पर अंगीठी के धुएं से एक मासूम बच्ची के जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजन सदमे मे है।

यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे वर्तमान में अपने परिवार के साथ टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी एरिया स्थित CISF कॉलोनी में रह रहे थे। दरअसल बीते शनिवार को ठंड से बचने के लिए मोनिका ने घर के भीतर अंगीठी जलाई थी। इस दौरान घर पर मोनिका और उनकी 4 साल की बेटी आर्या ही मौजूद थी। दोनों मां बेटी रविवार की सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

4 साल की मासूम की मौत ( tehri garhwal news today)

पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची ,जहां पर उन्होंने देखा कि गणेश के घर का दरवाजा नहीं खुला है तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसने का निर्णय लिया। इस दौरान जैसे ही पुलिस प्रशासन की टीम कमरे के भीतर घुसी तो उनके होश उड़ गए क्योंकि बिस्तर में गणेश पालवे की बेटी आर्या और पत्नी मोनिका बेहोश पड़ी हुई थी जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने आर्य को मृत घोषित कर दिया।

मोनिका की हालत गम्भीर ( tehri garhwal news )

मोनिका की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सीआईएसएफ के जवान गणेश घर पर मौजूद नहीं थे वो अस्वस्थ होने के कारण पहले से इलाज के लिए देहरादून गए हुए थे। पुलिस प्रशासन की टीम कमरे की तलाशी लेने घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्हें किसी भी प्रकार का कोई जहरीला पदार्थ व सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि धुएं से दम घुटने के कारण बच्ची की मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top