Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Tehri Garhwal news today: टिहरी गढ़वाल सिर पर गिरी लकड़ी की बल्ली गर्भवती महिला की गई जिंदगी
1 min read
Tehri Garhwal news today : नौ माह की गर्भवती के सिर पर गिरी लकड़ी की बल्ली, गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम ..
Tehri Garhwal news today: A wooden pole fell on the head of a pregnant woman Pramila died in narendranagar uttarakhand live : उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक निर्माणाधीन होटल की बिल्डिंग में लकड़ी की बल्ली गर्भवती महिला के सिर पर जा गिरी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े :Ravi badola Murder Dehradun Case: रवि बडोला हत्याकांड से दहन उठा देहरादून सड़कों पर उतरे लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड के चपाडी जिला गुमला की रहने वाली 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी भीम सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कांडा गांव की निवासी थी। दरअसल प्रमिला बीते शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे कांडा गांव में निर्माणाधीन होटल की बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थी। इस दौरान जैसे ही वह जमीन पर लगे मिक्चर मशीन में काम कर रही थी तो तभी दूसरी मंजिल से लकड़ी की बल्ली सीधा उसके सिर पर जा लगी। लकड़ी की बल्ली लगने के कारण वो बेहोश होकर गिर पड़ी।
दो मासूमो के सिर से उठा माँ का साया ( tehri garhwal news today)
घटना को घटित होता देख घटनास्थल पर मौजूद ठेकेदार ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपने वाहन से तुरंत संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला 8 से 9 महीने की गर्भवती थी, जिसका एक डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है जिनके सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है। बताते चले दोनों पति-पत्नी पिछले 5-6 सालों से मजदूरी का काम कर रहे थे। घटना के बाद से मृतका के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
