Connect with us
Uttarakhand Tehri Garhwal news: Bus and Max Vehicle Collide Head-On on Rishikesh-Badrinath Highway
Image : social media ( Rishikesh Badrinath Highway News)

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand news: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला…

Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarakhand news: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला…

1 min read

Rishikesh Badrinath Highway News| Tehri Garhwal news|ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Rishikesh Badrinath Highway News| Tehri Garhwal news उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के तीनधारा के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार से करीब 25 यात्रियों को लेकर जोशीमठ जा रही एक बस और देहरादून की ओर 8 यात्रियों को लेकर आ रही एक मैक्स वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news:रुद्रप्रयाग जसौली में 108 एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव

कैसे हुआ हादसा? (Tehri Road Accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देवप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के तीनधारा के समीप हुआ। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस जैसे ही इस स्थान पर पहुंची, सामने से आ रही मैक्स वाहन से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। अचानक हुई इस टक्कर से दोनों वाहनों में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा (Devprayag Accident News)

हादसे की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए दोनों वाहनों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को अन्य वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी सामान्य करा दिया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Marriage: हरिद्वार में शादी के बाद खुला दूल्हे का सच, दुल्हन ने छोड़ा ससुराल

कुछ यात्रियों को लगी हल्की चोट, सभी सुरक्षित (Uttarakhand Highway Accident)

चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे के समय मैक्स वाहन में बैठे कुछ यात्री सो रहे थे। अचानक टक्कर लगने के कारण कुछ लोगों को शरीर में झटका लगा, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव और बदन दर्द जैसी हल्की शिकायत हो सकती है। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सावधानी बरतने की अपील (Road Safety Uttarakhand)

पुलिस प्रशासन ने पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि बरसात के मौसम में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top