Connect with us
Uttarakhand news live: Tehri Garhwal Meat Seller Riyas Ahmed Arrested After Alleged Misconduct With Minor
Image : social media ( Tehri Garhwal News live)

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand: टिहरी में नाबालिग को दुकान में ले जाकर अश्लील हरकत का आरोप, आरोपी रईस गिरफ्तार

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand: टिहरी में नाबालिग को दुकान में ले जाकर अश्लील हरकत का आरोप, आरोपी रईस गिरफ्तार

1 min read

Tehri Garhwal News live: टिहरी में नाबालिक से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी रईस गिरफ्तार

Uttarakhand news live: Tehri Garhwal Meat Seller Riyas Ahmed Arrested After Alleged Misconduct With Minor tehri Garhwal news live Devbhoomi Darshan: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक माँस कारोबारी पर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसको अपनी दुकान में ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी पर नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने की बात भी सामने आई है जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Bageshwar school closed today बागेश्वर में आज 6 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के जाखणीधार बाजार में मांस की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय रईस अहमद पर नाबालिक लड़की से छेड़खानी के गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल रईस पर आरोप है कि उसने बीते रविवार की शाम एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसे न सिर्फ दुकान के अंदर बुलाया बल्कि करीब आधा घंटे तक लड़की को दुकान के भीतर ही रखा। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को मिली तो वो दुकान की तरफ बढे।

दो साल से क्षेत्र में मीट की दुकान चला रहे रईस अहमद ने कर दिया कांड ( tehri garhwal news today)

इसी बीच लोगों को अपनी ओर बढ़ता देख आरोपी रईस ने दुकान के बंद दरवाजे की कुंडी खोली और लड़की को बाहर भेज दिया। घटना की भनक लगते ही बाजार में भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने आरोपी को तुरंत बाजार खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा की क्षेत्र में इस तरह की हरकतें कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों की मांग और लड़की की माँ की तहरीर व उनके बढ़ते आक्रोश को देखते हुए रईस अहमद को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh News Today: पिथौरागढ़ में जर्मन महिला के पास मिला आधार कार्ड जा रही थी नेपाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ( Tehri garhwal news update)

बताते चलें इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुकानदार दुकान में अंदर बाहर करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है आरोपी रईस पुत्र सफीक,स्योहारा, धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है जो पिछले दो वर्षों से जाखणीधार बाजार में मीट की दुकान चला रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक  नाबालिक लड़की को लव-जिहाद में फंसाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top