UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
बधाई: हल्द्वानी के तेजस तिवारी बने सबसे कम उम्र के FIDE रैंक शतरंज खिलाड़ी लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम
1 min read
Tejas Tiwari chess player: तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, सबसे कम उम्र के बने FIDE रैंक शतरंज खिलाड़ी..
Tejas Tiwari chess player Haldwani becomes the youngest FIDE-ranked player Limca Book of Records uttarakhand hindi news nainital chess championship success story: उत्तराखंड में प्रतिभावान नौनिहालों की कोई कमी नहीं है, जिसके चलते वो आए दिन खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। इस बीच हम आपको नैनीताल जिले के तेजस तिवारी से रूबरू करवाने वाले हैं, जिन्हे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। तेजस की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :uttarakhand farmer registry: किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी सुभाष नगर के निवासी तेजस तिवारी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिला है। दरअसल यह प्रमाण पत्र तेजस को जून 2023 में 5 वर्ष 5 महीने और 7 दिन की आयु में सबसे कम उम्र के FIDE रैंक के शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड में दिया गया है।
तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड मे दर्ज ( Tejas Tiwari Limca Book Record)
बताते चले लिम्का बुक की ओर से जारी प्रमाण पत्र की तिथि जून 2024 है जबकि यह प्रमाण पत्र तेजस को अप्रैल 2026 में दिया गया है , जिससे तेजस की उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हो गई है। तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के कक्षा 3 के छात्र हैं जिन्होंने 3.5 वर्ष की आयु में शतरंज खेलना शुरू किया था तथा देश विदेश में अपनी प्रतिभा दिखाई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school books: चल पड़ा महंगी किताबों का खेल, पर्चियां दे कर दबाव डाल रहे स्कूल
पिता से सीखीं शतरंज की बारीकियां ( Tejas Tiwari chess player haldwani)
बताते चलें तेजस ने शतरंज की बारीकियां अपने पिता शरद तिवारी ने सिखी है, जबकि तेजस कि मां इंदु तिवारी ने भी तेजस को काफी प्रेरित किया। तेजस अभी तक देश के 12 से अधिक राज्यों में खेलकर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है।
