UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
uttarakhand farmer registry: किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
1 min read
uttarakhand farmer registry : उत्तराखंड में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, 46000 किसानों को नहीं मिलेगा किसान निधि का लाभ..
uttarakhand farmer registry: pm kisan samman nidhi update farmer registry india agri stack nainital registration news rules 2026 kisan credit card scheme farmer id kese bnaye : उत्तराखंड मे कृषि विभाग की ओर से वर्तमान में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके चलते नैनीताल जिले में 7000 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। दरअसल नैनीताल जिले में करीब 53,000 किसान है ,जिस पर कृषि विभाग का कहना है कि यदि शेष 46,000 किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया तो उन्हें पीएम किसान निधि जैसी कृषि विभाग के अन्य किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Haldwani crime news: हल्द्वानी नाबालिग लड़की निकली गर्भवती पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बता दें उत्तराखंड के किसानों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य रखा गया है। एग्री स्टैक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के तहत कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। नैनीताल जिले में 53,000 किसानों का पटवारी और राजस्व परिषद ने भूमि का अंश निर्धारण कर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी है।
यह भी पढ़े :Rudraprayag Missing Child News: रुद्रप्रयाग में मां के पीछे गया बच्चा हो गया लापता
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर रहा कृषि विभाग ( nainital Farmer news today)
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कृषि विभाग को करनी है, लेकिन अब तक 46,000 किसान इस रजिस्ट्री से वंचित है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसानों को अपने फोन नंबर को आधार से जोड़ने में दिक्कत आ रही है ,ऐसे में ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसके साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर में किसान फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण भी कर सकते हैं।
किसान रजिस्ट्री हुई अनिवार्य ( Uttarakhand farmer news today)
यदि किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करते हैं तो उन्हें भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, खाद बीज सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को बार-बार दस्तावेज जमा करने की झंझट से राहत मिलेगी इसीलिए सभी से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करवा कर विभागीय योजनाओं का लाभ ले।
