Connect with us
Udham Singh Nagar news: NIA enters Uttarakhand, will investigate terrorist connections in Sitarganj breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Udham Singh Nagar news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Udham Singh Nagar news: उत्तराखण्ड में NIA की एंट्री, सितारगंज में जांचेगी आतंकी कनेक्शन

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar news: उत्तराखण्ड में NIA की एंट्री, सितारगंज में जांचेगी आतंकी कनेक्शन

1 min read

Udham Singh Nagar news:   NIA Investigation Uttarakhand | असलहा तस्करी मामले में NIA की एंट्री, आतंकी कनेक्शन से बढ़ी चिंता

Udham Singh Nagar news: NIA enters Uttarakhand, will investigate terrorist connections in Sitarganj breaking news today: उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सितारगंज में पकड़े गए असलहा तस्करों के तार आतंकी नेटवर्क से जुड़ने के बाद मामला अब और गंभीर हो गया है। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ के बाद अब National Investigation Agency (NIA) भी जांच में उतरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही जिले में पहुंचकर पूरे मामले की गहन पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़े :PM MODI news today: प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, साढ़े आठ बजे आएंगे लाइव

Udham Singh Nagar Terror Link News India | अल बदर कनेक्शन से जांच ने लिया नया मोड़

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार तस्करों का संपर्क Al-Badr से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर से था। यह खुलासा होते ही सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया कि तस्करों ने हथियारों की आपूर्ति के लिए आतंकी नेटवर्क से आर्थिक लेन-देन किया था।

Sitarganj Arms Smuggling Case | भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

आपको बता दें कि 9 अप्रैल को पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पांच असलहे और 300 से अधिक कारतूस बरामद किए गए थे। ये हथियार जंगल क्षेत्र में छिपाने की फिराक में थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

Uttarakhand Intelligence Bureau Update | दिल्ली स्पेशल सेल और IB ने की पूछताछ

मामले के सामने आने के बाद Intelligence Bureau और दिल्ली स्पेशल सेल ने भी आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे, जिनसे यह संकेत मिला कि यह नेटवर्क राज्य से बाहर तक फैला हो सकता है।

यह भी पढ़े :Anurag dobhal uk07 rider brother marriage: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई ने रचाई शादी

Udham Singh Nagar news Financial Trail Investigation | बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़ा आतंकी नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि रेहान मीर द्वारा जम्मू-कश्मीर के विभिन्न खातों से लाखों रुपये आरोपियों को ट्रांसफर किए गए थे। यह आर्थिक लेन-देन इस पूरे नेटवर्क के पीछे संगठित साजिश की ओर इशारा करता है, जिसकी अब गहराई से जांच की जा रही है।

Udham Singh Nagar Police Action Uttarakhand | जेल में बंद आरोपियों से फिर होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, NIA जरूरत पड़ने पर बी-वारंट के जरिए जेल में बंद आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच एजेंसी को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।

Uttarakhand news today Law Enforcement News | सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब पूरे नेटवर्क पर

इस मामले ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top