Highlights देवभूमि दर्शन
PM MODI news today: प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, साढ़े आठ बजे आएंगे लाइव
1 min read
PM Modi news today: PM Modi Address Today | रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, मुद्दों पर सस्पेंस बरकरार
PM Modi news today: Prime Minister Narendra Modi address to the nation today live at 8:30 pm big breaking news pm modi address to Nation today: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से संबोधन की पुष्टि तो कर दी गई है, लेकिन वे किन मुद्दों पर बोलेंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह राष्ट्र के नाम पहला संबोधन होगा।
यह भी पढ़े :UK BOARD Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म UBSE RESULT
PM MODI Women Reservation Bill News | महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं पीएम, संसद घटनाक्रम पर भी नजर
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि प्रधानमंत्री हाल ही में लोकसभा में पारित न हो पाए महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा संसद में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम और राजनीतिक टकराव भी उनके संबोधन का हिस्सा बन सकते हैं।
PM NARENDRA MODI Parliament Update India | लोकसभा में अटका बिल, जरूरी आंकड़े पूरे नहीं कर पाई सरकार
महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। बीते शुक्रवार को हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 352 वोटों की आवश्यकता थी। विरोध में 230 मत दर्ज हुए, जिससे यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया और सरकार को बड़ा झटका लगा।
PM modi india Political Strategy News | कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर साधा निशाना
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का समर्थन न करके विपक्ष ने महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है और इसके राजनीतिक परिणाम सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal road accident: टिहरी गढ़वाल यमुना नदी में गिरा सरकारी राशन ले जा रहा ट्रक 1 लापता
General Election Impact News | 2029 तक टल सकता है महिला आरक्षण लागू होना
इस विधेयक के पारित न होने का सीधा असर इसके लागू होने की समयसीमा पर पड़ा है। अब नई जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया के बिना इसे लागू करना संभव नहीं होगा, जिससे 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने की संभावना कम हो गई है।
Loksabha Legislative Update India | अन्य दो अहम बिलों पर नहीं हुई वोटिंग
सरकार द्वारा पेश किए गए परिसीमन संशोधन और केंद्र शासित प्रदेश कानून से जुड़े दो अन्य प्रस्तावों को मतदान के लिए पेश नहीं किया गया। संसदीय कार्य मंत्री ने इसे मुख्य विधेयक से जुड़ा बताते हुए अलग वोटिंग की जरूरत नहीं मानी।
यह भी पढ़े :Rudrapur buldozer news today: रूद्रपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध मजारें ध्वस्त
PM narendra modi address to Nation PM modi Speech History | बड़े फैसलों के लिए जाना जाता है पीएम का संबोधन
प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन पहले भी कई ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए जाने जाते रहे हैं। नोटबंदी, अनुच्छेद 370 हटाने, कोविड लॉकडाउन और आर्थिक पैकेज जैसे बड़े फैसले इसी माध्यम से देश के सामने रखे गए थे। ऐसे में आज का संबोधन भी किसी महत्वपूर्ण संदेश या नीति संकेत का संकेत दे सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 बार देशवासियों को राष्ट्र के नाम संबोधित कर चुके हैं।
8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे)- नोटबंदी की घोषणा।
8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे)- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया।
19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे) कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे)- पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा।
14 अप्रैल 2020 (सुबह 10 बजे) लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा।
12 मई 2020 (रात 8:00 बजे) आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा।
21 सितंबर 2025 (रात 8:00 बजे)- ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा।
12 मई 2025 (रात 8:00 बजे) – ऑपरेशन सिंदूर पर बात की थी।
