UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Anurag dobhal uk07 rider brother marriage: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई ने रचाई शादी
1 min read
Anurag Dobhal UK07 rider : चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने श्रेया संग की शादी, भाई भाभी को नहीं दिया शादी का न्योता..
Anurag Dobhal UK07 rider brother marriage: YouTuber Anurag Dobhal’s brother kalam Ink marriage with Shreya dehradun breaking news today : टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 से सुर्खियां बटोरने वाले व चर्चित यूटयूबर यूके 7 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल के छोटे भाई कलम इंक यानी अतुल डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्रेया डोभाल संग विवाह रचाया है। कलम और उनकी पत्नी श्रेया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand madrasa news: उत्तराखण्ड बाहरी राज्यों से बच्चे लाकर मदरसों में बनाया जा रहा कट्टर
बता दें उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों पहले पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में आए थे, जिन्होंने अपने छोटे भाई और माता-पिता पर मानसिक रूप से शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। इतना ही नहीं बल्कि अनुराग डोभाल ने परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी करने की कोशिश की थी। वो तो गनीमत रही की उनकी जिंदगी बच गई। हालांकि अनुराग के परिवार वालों ने उनसे सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए हैं ,जिसके कारण वह उन्हें मिलने ना तो अस्पताल पहुंचे और ना ही उनका हाल-चाल जाना। इसी बीच अब अनुराग के छोटे भाई कलम ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया के साथ शादी की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी है।
कलम इंक ने सोशल मीडिया पर सांझा की तस्वीर (Anurag Dobhal UK07 rider brother marriage)
कलम यानी अतुल डोभाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ फोटो सांझा की है ,जिसमें उन्होंने पत्नी को ब्योली कहा जिसका मतलब दुल्हन होता है। उन्होंने लिखा ब्योली मेरी राज राजेश्वरी , मेरे नागराजा मेरे नरसिंह देवी देवताओं के आशीर्वाद से मैं आप सभी को अपनी दुल्हन से मिलवाता हूं।
भाई की शादी मे नही दिखे अनुराग(YouTuber Anurag Dobhal’s brother kalam Ink marriage)
बताते चले अतुल डोभाल की शादी काफी धूम धड़ाके से हुई है, जिसमें परिवार के खास दोस्त शामिल हुए। लेकिन अनुराग और रीतिका चौहान इस शादी में कही नजर नहीं आए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand pension scheme: उत्तराखण्ड में पेंशन बढ़ाने की तैयारी खजान दास ने दिए निर्देश
अतुल डोभाल ने अपनी पत्नी का किया धन्यवाद (Anurag Dobhal UK07 rider)
अतुल डोभाल ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई जिसमें उन्होंने लिखा मर्द बनो और उसके साथ आखरी सांस तक रहो वह भी तुम्हारे लिए यही करेगी। कभी तुम्हें निराश नही करेगी और तुम्हें वह सब कुछ देगी जो तुम्हें मिलना चाहिए। अतुल ने लिखा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद मेरी जिंदगी के सबसे निचले पड़ाव पर भी साथ देने के लिए शुक्रिया। अतुल और उनकी पत्नी की तस्वीरों पर तमाम तरह के कॉमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जिसमें उन्हें कुछ लोग शादी की बधाइयां दे रहे हैं जबकि कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं।
