Connect with us
UK board 10th topper 2026: Ramnagar Akshat gopal tops high school. Uttarakhand board topper 2026 breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand board topper 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UK board 10th topper 2026: नैनीताल के अक्षत बने हाईस्कूल टापर गणित विज्ञान में मिले 100 अंक

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

UK board 10th topper 2026: नैनीताल के अक्षत बने हाईस्कूल टापर गणित विज्ञान में मिले 100 अंक

1 min read

Uttarakhand board topper 2026: Uttarakhand Board 10th Result 2026 | हाईस्कूल रिजल्ट जारी, अक्षत गोपाल ने किया टॉप

UK board 10th topper 2026: Ramnagar Akshat gopal tops high school. Uttarakhand board topper 2026 breaking news today: UK Board 10th Result 2026 | Uttarakhand High School Topper | UBSE Merit List उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल देखा गया। बोर्ड ने परिणाम के साथ टॉपर लिस्ट और 25 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी सार्वजनिक की है, जिससे मेधावी छात्रों की उपलब्धियां सामने आई हैं।

यह भी पढ़े :Uk board result 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, ये रहे टापर

Uttarakhand Topper 2026 | Class 10 Merit List | Board Exam Toppers

इस वर्ष परीक्षा में अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया कि निरंतर मेहनत और अनुशासन सफलता की कुंजी है। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। अक्षत ने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, गणित और विज्ञान में 100-100 जबकि सामाजिक विज्ञान में 96 अंकों अंक हासिल किए हैं

Board Exam Rank List | 10th Result Uttarakhand | Education News India

दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। दोनों ने 490 अंक प्राप्त कर 98.00 प्रतिशत हासिल किए। ईशांत चिन्यालिसौड़ उत्तरकाशी के एसवीएम इंटर कॉलेज के छात्र हैं, जबकि भूमिका नैनीताल जिले के खैरना स्थित जीबी पंत इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

यह भी पढ़े :CBSE 10th topper: चमोली की भव्यांशी पुंडीर ने CBSE 10वीं में किया 98.2% अंकों के साथ जिला टॉप

Uttarakhand Board Merit | Top Students List | Academic Excellence India

तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्होंने 489 अंक के साथ 97.80 प्रतिशत प्राप्त किए। वे बागेश्वर के विवेकानंद विद्यालय मंडलसेरा के छात्र हैं। वहीं चौथे स्थान पर शशांक पुरोहित ने 486 अंक (97.20 प्रतिशत) हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Subject Wise Performance | Board Result Analysis | Student Achievement News

टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के प्रदर्शन का विश्लेषण करें तो स्पष्ट होता है कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में उनकी गहरी पकड़ रही है। विशेष रूप से गणित और विज्ञान में उच्चतम अंक इस बात का संकेत हैं कि छात्रों ने अवधारणात्मक समझ पर विशेष ध्यान दिया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top