UTTARAKHAND NEWS चमोली
CBSE 10th topper: चमोली की भव्यांशी पुंडीर ने CBSE 10वीं में किया 98.2% अंकों के साथ जिला टॉप
1 min read
CBSE 10th Topper: बधाई: चमोली की बेटी भव्यांशी पुंडीर ने CBSE 10वीं में किया कमाल, जिले में हासिल किया टॉप स्थान| CBSE 10th topper Chamoli Bhavyanshi Pundir| CBSE Result 2026|
CBSE 10th topper Chamoli Bhavyanshi Pundir got 98.2% Marks: उत्तराखंड के चमोली जिले से बेहद गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय विद्यालय (KV) SSB ग्वालदम की छात्रा भव्यांशी पुंडीर ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस बेहतरीन सफलता के साथ भव्यांशी ने न केवल अपने विद्यालय और परिवार बल्कि पूरे जनपद चमोली का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उन्होंने टॉप स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़े :CBSE 10th Topper Rudraprayag: 10वीं में उखीमठ के छात्र ने मारी बाजी, बना रुद्रप्रयाग टॉपर
(CBSE Board 10th topper Chamoli 2026)
भव्यांशी पुंडीर, पूनम दानू पुंडीर की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगातार पढ़ाई का बड़ा योगदान रहा है। परीक्षा में शानदार अंक लाने के लिए उन्होंने निरंतर मेहनत की और हर विषय पर विशेष ध्यान दिया।
(Bhavyanshi pundir Success Credit)
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में भव्यांशी ने बताया कि अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार ने हमेशा हौसला बढ़ाया, शिक्षकों ने सही मार्गदर्शन दिया और मित्रों ने हर कदम पर प्रेरित किया।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर
(Bhavyanshi pundir CBSE 10th topper Chamoli)
भव्यांशी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है, वहीं परिवार और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता आज जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। पूरे चमोली जनपद में भव्यांशी पुंडीर की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया जा रहा है।
