UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uk board result 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, ये रहे टापर
1 min read
UK board result 2026: Uttarakhand Board Result 2026 | उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, अक्षत गोपाल बने टॉपर
UK board result 2026: uttarakhand board result 2026 uk board 10th result uk board 12th result breaking news uttarakhand board topper 2026: UK Board Result 2026 | Uttarakhand Board 10th 12th Result | UBSE Result Live : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रिजल्ट जारी किया। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह और राहत का माहौल देखा गया।
यह भी पढ़े :CBSE 10th topper: चमोली की भव्यांशी पुंडीर ने CBSE 10वीं में किया 98.2% अंकों के साथ जिला टॉप
10th Topper Uttarakhand | High School Result 2026 | Board Merit List
इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अन्य मेधावी छात्रों की मेरिट सूची जल्द जारी होगी। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के इशांत कोठारी और जीआईसी खैरना की भूमिका ने 490 अंकों के साथ दूसरा जबकि विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
12 वीं गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने किया टॉप
12वीं में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। गीतिका, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की छात्रा है जबकि सुशीला भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की छात्रा है।इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन ने 489 अंक प्राप्त कर दूसरा जबकि सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
Exam Statistics Uttarakhand | Board Exam Data | Student Participation
इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
Board Exam Centers Uttarakhand | Sensitive Centers | Exam Security
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। इसके साथ ही 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया, जहां विशेष निगरानी के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई।
यह भी पढ़े :CBSE 10th Topper Rudraprayag: 10वीं में उखीमठ के छात्र ने मारी बाजी, बना रुद्रप्रयाग टॉपर
Result Check Online | School Result Update | Student Access
छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ अपने-अपने विद्यालयों में जाकर भी देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में भीड़ बढ़ गई, जहां छात्र अपने प्रदर्शन को जानने के लिए उत्सुक नजर आए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
