Connect with us
Haldwani accident news today: sherya Joshi Kamaluaganja died in belbaba rudrapur road scooty accident nainital breaking uttarakhand live
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani accident news today: सिडकुल से लौट रही युवती की स्कूटी गाय से टकराईं गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani accident news today: सिडकुल से लौट रही युवती की स्कूटी गाय से टकराईं गई जिंदगी

1 min read

Haldwani accident news today:  Haldwani Road Accident News | बेलबाबा के पास दर्दनाक हादसा, गाय से टकराकर युवती की मौत

Haldwani accident news today: sherya Joshi Kamaluaganja died in belbaba rudrapur road scooty accident nainital breaking uttarakhand live :  उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दरअसल देर रात ड्यूटी से घर लौट रही एक 24 वर्षीय युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Haldwani rudrapur road accident Road Safety today India | सड़क पार कर रही गाय बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से लगे कमलुवागांजा क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय श्रेया जोशी स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार कर रही गाय से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ीं।

Haldwani scooty accident today Emergency Response Uttarakhand | राहगीर ने दिखाई मानवता, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद एक राहगीर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत घायल युवती को अपनी गाड़ी से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में स्थिति की जानकारी ली।

Belbaba haldwani accident news today Medical Emergency News | इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़े :Panku Rudraprayag missing child case: रूद्रप्रयाग पंकू की मौत मामले में बड़ा खुलासा एक गिरफ्तार

Haldwani road Accident news Traffic Hazard Alert | सड़कों पर आवारा पशु बन रहे खतरा

यह हादसा एक बार फिर सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं की गंभीर समस्या को उजागर करता है। रात के समय इनकी मौजूदगी वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।

Haldwani Police Investigation Update | प्रथम दृष्टया हादसे की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों में स्कूटी पर गाय के बाल मिलने से यह स्पष्ट होता है कि दुर्घटना पशु से टकराने के कारण हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top