UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKPSC Exam news today: उत्तराखण्ड UKPSC मित्र एप लांच अब सीधे मिलेगी परीक्षा की जानकारी
1 min read
UKPSC Exam news today: अब परीक्षार्थियों को एप के माध्यम से मिलेगी जानकारी, UKPSC mitra एप पर हर सूचना उपलब्ध
UKPSC Exam news today: Uttarakhand UKPSC Mitra app launched, now exam information will be available directly uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की सूचना ukpsc mitra एप के जरिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस एप के जरिए आयोग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधा मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand accident news today: टिहरी में भीषण हादसा डंपर ड्राइवर और महिला की गई जिंदगी
बता दें UKPSC उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी मित्र मोबाइल एप शुरू किया है, जिसके जरिए अभ्यर्थियों को मोबाइल पर ही परीक्षा तिथि प्रवेश पत्र और परिणाम से जुड़ी हर जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। बताते चले वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को लगातार नजर बनाए रखना कई बार मुश्किल हो जाता था लेकिन यह एप अब अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करेगा। अभ्यर्थी यूकेपीएससी मित्र मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर या UkPSC mitra app पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार
सबसे पहले मिल पाएगी भर्ती परीक्षाओं की जानकारी ( ukpsc news today)
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू की गई यूकेपीएससी मित्र मोबाइल एप के माध्यम से अभ्यर्थियों को भर्ती और परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियां सबसे पहले आसानी से मिल पाएंगी। एप में महत्वपूर्ण सूचनाएं वीडियो और चित्रों के जरिए भी सांझा किये जा सकेंगे।
