Connect with us
Uttarakhand accident news today: Tehri Garhwal divider collapses Bhadrakali road, dumper driver woman died uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand accident news today)

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand accident news today: टिहरी में भीषण हादसा डंपर ड्राइवर और महिला की गई जिंदगी

Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarakhand accident news today: टिहरी में भीषण हादसा डंपर ड्राइवर और महिला की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand accident news today: भद्रकाली के पास दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में रह रही महिला पर गिरे डिवाइडर, दो लोगों की गई ज़िंदगी

Uttarakhand accident news today: Tehri Garhwal divider collapses Bhadrakali road, dumper driver woman died uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक डम्पर डिवाइडर को तोड़ता हुआ खेत में जा गिरा। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें डम्पर चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर बहादरपुर निवासी फारुख अपने डंपर पर सवार होकर ऋषिकेश के भद्रकाली से होकर ब्रह्मानंद मोड की ओर जा रहा था। तभी जैसे ही उसका ट्रक टिहरी ब्रह्मानंद मोड़ के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि डंपर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जाकर पलट गया ,जबकि सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी डंपर की चपेट में आने से टूट गए।

झोपड़ी के ऊपर गिरे डिवाइडर ( Rishikesh road accident today)

डिवाइडर टूटते ही सड़क के बांयी ओर स्थित एक झोपड़ी पर जा गिरे जिससे झोपड़ी में रह रही महिला की डिवाइडरों की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। वहीं दूसरी ओर डंपर चालक भी अपने वाहन के नीचे दब गया जिससे उसकी भी जिंदगी चली गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: पिथौरागढ़ DM का आदेश अब सरकारी आफिस में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे लोग

महिला की गई ज़िंदगी ( Rishikesh accident news) Uttarakhand road accident news

आसपास के लोगों ने जैसे ही घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम व sdrf की टीम ने मिलकर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया इसके बाद भारी कंक्रीट डिवाइडरों के नीचे दबी महिला का शव बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया । मृतका की पहचान शिवपुरी बावड़ी निवासी कौशल्या पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है डंपर चालक का शव स्थानीय लोग पहले ही बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा चुके थे। घटना के बाद से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई हैं।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top