Connect with us
Uttarakhand news: connection Woman Arrested in Haridwar Money Laundering Case India
Image : सांकेतिक फोटो ( Money Laundering Case India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार

1 min read

Money Laundering Case India: पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी महिला गिरफ्तार, कठुआ के युवक के साथ थी संपर्क में

Uttarakhand news: connection Woman Arrested in Haridwar Money Laundering Case India: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर जम्मू कश्मीर स्पेशल टास्क फोर्स ने एक युवती को पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन के आरोप में दबोचा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला देवर भाभी को लेकर नेपाल फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र कोटा मुरादनगर ( आसफनगर) निवासी सोनम को जम्मू कश्मीर स्पेशल टास्क फोर्स ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है सोनम को पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन के आरोप में पकड़ा गया है। इस मामले पर हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जानकारी दी कि यह मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

सोनम पुलिस की गिरफ्त में ( haridwar news today)

बताते चलें जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया था जिस पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपए की लेनदेन का आरोप है। इसी युवक के साथ सोनम भी सम्पर्क में थी। बीते बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर पुलिस से संपर्क किया और सोनम के गांव में दबिश देते हुए ढाई घंटे के भीतर उसकी पहचान की। सोनम को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया लेकिन उसके पास मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई। जांच एजेंसियां करोड़ों रुपए के संबंध मे लेनदेन के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

मामले की जाँच पड़ताल शुरू ( haridwar roorkee news today)

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय सोनम पोस्ट ग्रेजुएट है, जो कुछ समय पहले ही आरोपी के संपर्क में आई थी। सोनम को दस्तावेज भेज कर बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा गया और अलग-अलग राज्यों से हजारों रुपए की रकम आने लगी जिसे उसने दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम किया। हर ट्रांजैक्शन के बदले सोनम को ₹500 से लेकर 1000 रुपए का कमीशन दिया जाता था। अब इस मामले की जांच की जा रही है कि सोनम सिर्फ मनी ट्रांसफर चेन का हिस्सा थी या उसे पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand samvida Lalkuan news today: लालकुआं सेंचुरी मिल संविदा कर्मी की गई जिंदगी

आज किया जाएगा मामले का खुलासा ( haridwar news today)

इस पूरे मामले में आज गुरुवार को हरिद्वार पुलिस खुलासा करेगी। जांच एजेंसियों को इस पूरे नेटवर्क में और अधिक जानकारी भी हासिल हो सकती है ,वहीं कई सारे नाम भी उजागर हो सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top