Connect with us
Uttarakhand 2003 voter list FOR PRE SIR BLO Mapping
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand 2003 voter list)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand 2003 voter list: उत्तराखंड 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढना हुआ आसान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand 2003 voter list: उत्तराखंड 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढना हुआ आसान

1 min read

Uttarakhand 2003 voter list: 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजना हुआ आसान, मतदाता गली मोहल्ले मे नाम डालकर भी ढूंढ सकते है अपना नाम..

Uttarakhand 2003 voter list FOR PRE SIR BLO Mapping: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले प्री SIR का कार्य चल रहा है , जिसके चलते वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट पर डाला गया है। लेकिन इस सूची में लोगों को अपना नाम ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इसके लिए वेबसाइट में मतदाता का नाम ढूंढने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की योजना बनाई है। जिसके चलते अब केवल मतदाता अपने गली मोहल्ले और क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में ढूंढ सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Pre SIR Update: उत्तराखंड में 65% प्रतिशत BLO मैपिंग पूर्ण, बढ़ाई गई तिथि

बता दें प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारी BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची में शामिल 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत अभी 38 वर्ष से अधिक आयु वाली वोटर मैपिंग की जा रही है, जिसका फायदा प्रदेश में SIR शुरू होने के बाद मतदाताओं को होगा क्योंकि इसके तहत उन्हें सत्यापन में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। गहन पुनरीक्षण से पहले प्री SIR का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें देखने में आ रहा है की कई मतदाता सूची में नाम ढूंढने में काफी परेशान हो रहे हैं। विशेषकर उन लोगों को अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है जिनका जिला और क्षेत्र बदल चुका है। इसमें अधिकांश संख्या महिलाओं की है जो शादी के बाद अन्य जिलों और विधानसभा क्षेत्र में आकर बस गई है।

मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया को बनाया जा रहा सरल ( Uttarakhand news today)

मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है, जिसके चलते वेबसाइट पर जाकर मतदाता अपने और पिता के नाम के साथ ही गली मोहल्ले और क्षेत्र का नाम डालते ही अपना नाम लिस्ट में आसानी से देख सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यदि मतदाता के नाम की पुष्टि हो जाती है तो फिर उस पर क्लिक करने से ही उस पन्ने पर वो पहुंच जाएंगे जहां क्रमांक और बूथ दर्ज है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरलीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है जिसे जल्द लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लागू होने से मतदाता सूची में नाम ढूंढने की अधिक झंझट आसानी से खत्म हो जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top