Connect with us
Uttarakhand Pre SIR Update BLO Mapping work
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Pre SIR Update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Pre SIR Update: उत्तराखंड में 65% प्रतिशत BLO मैपिंग पूर्ण, बढ़ाई गई तिथि

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Pre SIR Update: उत्तराखंड में 65% प्रतिशत BLO मैपिंग पूर्ण, बढ़ाई गई तिथि

1 min read

Uttarakhand Pre SIR Update  : उत्तराखंड में 65% BLO मैपिंग हुई पूरी, 10 जनवरी तक बढ़ाई गई अभियान की अवधि..

Uttarakhand Pre SIR Update BLO Mapping work: उत्तराखंड में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण SIR से पहले चल रही प्री SIR की गतिविधि में अब तक 65% मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की सूची से हुई है, जिसमें निर्वाचन कार्यालय ने BLO आउटरीच अभियान की अवधि को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR: बच्चे अगर बाहर है तो नहीं कटेगा वोटर लिस्ट से नाम ऐसे जमा होगा फार्म

बता दें सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर 1 दिसंबर से बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जुड़े ईआरओ, बीएलओ और फील्ड ऑफिसर्स ने सीमित समय में ही लगभग 65% मतदाताओं की मैपिंग की है, जो अब 10 जनवरी तक चलाई जाएगी। प्री एसआईआर फेज मे वर्तमान मतदाता सूची में प्रदेश के जिन मतदाताओं की उम्र 38 वर्ष या उससे अधिक है उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिनकी सीधे BLO एप से मैपिंग की जा रही है।

यहाँ सर्च करें मतदाता सूची

प्रदेश के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है और उनके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में है तो उनके माता-पिता या दादा दादी के नाम पर उनकी प्रोजनी के रूप में मैपिंग की जा रही है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in व voters. eci. gov. in पर सर्च की जा सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top