Connect with us
Uttarakhand aaj ki khabar: 147 Pakistanis and 6 Afghans got citizenship from CAA breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand aaj ki khabar)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand aaj ki khabar: उत्तराखण्ड के हुए 147 पाकिस्तानी 6 अफगानी CAA से मिली नागरिकता

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand aaj ki khabar: उत्तराखण्ड के हुए 147 पाकिस्तानी 6 अफगानी CAA से मिली नागरिकता

1 min read

Uttarakhand aaj ki khabar  : उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानियों को मिली नागरिकता, 6 अफगानी भी बने भारतीय..

Uttarakhand aaj ki khabar: 147 Pakistanis and 6 Afghans got citizenship from CAA breaking news today: नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसके चलते अब यह नागरिक भी भारतीय माने जाएंगे। बताते चले केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य के गृह विभाग द्वारा विस्तृत जांच पड़ताल के बाद पाकिस्तान से आए 147 और अफगानिस्तान से आए 6 व्यक्तियों के नागरिकता संबंधी आवेदन स्वीकार करते हुए इन्हें नागरिकता दी गई है।

यह भी पढ़े :Banbhulpura case supreme court: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण कल आ सकता है सुप्रीम फैसला

बता दें इस समय केंद्र सरकार के पास 45 आवेदन लंबित है ,जिसमें पाकिस्तान से आए व्यक्तियों के 42 और बांग्लादेश से आए तीन व्यक्तियों के आवेदन शामिल है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में नागरिकता अधिनियम 1955 में संशोधन करते हुए CAA लागू किया था , जिसे संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। इतना ही नहीं बल्कि इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण लेने वाले हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध ,पारसी ,ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया। इस प्रविधान के लागू होने के बाद उत्तराखंड में निवास कर रहे पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए व्यक्तियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया जिसमें पाकिस्तान से 189 अफगानिस्तान से 6 और बांग्लादेश से तीन व्यक्तियों ने आवेदन किया था।

पाकिस्तान से आए नागरिक बने भारतीय

आवेदनों की जांच कर देहरादून चैप्टर से कुल 198 व्यक्तियों का पंजीकरण नागरिकता के लिए किया गया है। इनमें से अधिकांश आवेदक पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान क्षेत्र से संबंधित है जिसमें देहरादून ऋषिकेश हरिद्वार और उधम सिंह नगर में उनके परिजन रहते हैं। बताया जा रहा है कि 7 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार आ रहे हैं ऐसे में गृहमंत्री की उपस्थिति में इन नागरिकों का सम्मान करने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top