UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Banbhulpura case supreme court: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण कल आ सकता है सुप्रीम फैसला
1 min read
Banbhulpura case Supreme Court: decision on haldwani railway encroachment may come tomorrow uttarakhand police on alert: हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट में कल 24 फरवरी को अहम सुनवाई, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Banbhulpura case Supreme Court: decision on haldwani railway encroachment may come tomorrow uttarakhand police on alert: उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील मामलों में शामिल बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर कल 24 फरवरी सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर हजारों परिवारों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि फैसला सीधे तौर पर क्षेत्र में रह रहे लोगों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पहले ही सारा वाद-विवाद पूरा हो चुका है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि कल 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। जिसको देखते हुए हल्द्वानी में प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त पुलिस पीएसी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि इस मामले में रेलवे विभाग का दावा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में लगभग 30 हेक्टेयर भूमि रेलवे की संपत्ति है, जिस पर वर्षों से अतिक्रमण कर आवासीय और व्यावसायिक भवन बना दिए गए हैं। इसी भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया और उससे जुड़े कानूनी विवाद को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि विवादित क्षेत्र में करीब 4365 भवन मौजूद हैं, जहां 40 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। बताते चलें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहले 2 दिसंबर, 10 दिसंबर और 16 दिसंबर को सुनवाई टल चुकी है जिसके बाद इसे पहले 3 फरवरी और फिर 24 फरवरी को लिस्टेड किया गया।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
सुनवाई से पहले या फैसला आने के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में पहले से तैनात पुलिस बल के साथ बाहरी जनपदों से अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। PAC और IRB की टुकड़ियां भी हल्द्वानी पहुंच चुकी हैं। बनभूलपुरा और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ड्रोन और सोशल मीडिया पर निगरानी
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है, ताकि अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जा सके।
प्रशासन की अपील
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी बताया कि पुलिस पूरी तरह तैयार है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। अराजक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
लोगों की नजर फैसले पर
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में उत्सुकता और चिंता दोनों का माहौल है। स्थानीय लोग जहां अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं, वहीं प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए लगातार संवाद और निगरानी की रणनीति पर काम कर रहा है। अब सबकी नजर अदालत के फैसले पर टिकी है, जो आने वाले समय में इस पूरे विवाद की दिशा तय कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Banbhulpura railway encroachment case: बनभूलपुरा अतिक्रमण केस की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई टली
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
