Connect with us
Uttarakhand: Age limit for admission in class 1 changed, government gives big relief
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand class 1 addmission)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र सीमा में हुआ बदलाव, सरकार ने दी बड़ी राहत

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र सीमा में हुआ बदलाव, सरकार ने दी बड़ी राहत

1 min read

Uttarakhand class 1 addmission   : प्रदेश में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव, सरकार ने अभिभावकों व स्कूलों को दी बड़ी राहत...

Uttarakhand class 1 addmission criteria : उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों समेत स्कूलों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है की पहली कक्षा में दाखिला पाने की उम्र में बदलाव कर दिया गया है जिसके चलते अब दाखिला लेने वाले बच्चों की उम्र 1 जुलाई तक 6 साल पूरी होनी चाहिए जिसके लिए शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड : कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र 6 वर्ष होना आवश्यक, नहीं मिलेगी कोई छूट…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक अप्रैल तक 6 साल की आयु पूरी होने का नियम था जिस कारण से बच्चों के परिजन काफी परेशान थे जिनका बच्चा दो-तीन महीने के अंतर से दाखिला नहीं ले पाता था ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि आयु सीमा में कुछ दिन या कुछ सप्ताह के अंतर के चलते बच्चों को पूरे साल दाखिले से वंचित रखना न्यायपूर्ण नही है। मसलन इस समस्या का समाधान निकालते हुए सरकार ने दाखिले की आयु सीमा को 3 महीने और बढ़ा दिया है ताकि अभिभावकों की कुछ दिन या कुछ सप्ताह को लेकर शिकायत सामने ना आए।

शुक्रवार को जारी हुई अधिसूचना (Uttarakhand class 1 addmission) 

बताते चलें उत्तराखंड निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार संशोधन नियमावली 2025 के तहत पहली कक्षा में दाखिले के लिए एक जुलाई तक 6 साल की आयु पूरी होने की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने उन बच्चों को भी राहत दी है जिन्होंने वर्तमान मे प्री स्कूल नर्सरी एलजी और यूकेजी में प्रवेश लिया है ऐसे बच्चों को पहले के वर्षों की भांति कक्षा एक में अध्ययन की अनुमति दी जाएगी जिसके तहत उनकी आगे की पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top