Connect with us
Uttarakhand news: Mystery Deepens in Mussoorie IT Engineer Radha gaytri Death Case Homestay Room
Image : social media ( Uttarakhand News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर? मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर? मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत

1 min read

||Uttarakhand News live Mussoorie IT Employee Radha Gayatri Death Mystery| मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, कमरे में मिले खून के निशान और शराब की बोतलों ने बढ़ाई जांच

||Uttarakhand News live Mussoorie IT Employee Radha Gayatri Death Mystery| उत्तराखंड के पर्यटन नगर मसूरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम की एक 27 वर्षीय IT प्रोफेशनल महिला की मसूरी के एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से मिले खून के धब्बे, शराब की खाली बोतलें और अन्य परिस्थितियों ने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रानीखेत की महिला की रुद्रपुर जेसीबी की चपेट में आने से गई जिंदगी

गुरुग्राम की IT कर्मचारी की संदिग्ध मौत(Mussoorie Breaking News)

मृतका की पहचान दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट निवासी पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम स्थित एक IT कंपनी में कार्यरत थीं। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ घूमने के लिए मसूरी आई थीं। उनके पति भी पुणे की एक IT कंपनी में नौकरी करते हैं।

13 जून को ऋषिकेश पहुंचा था दंपति

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नवविवाहित जोड़ा 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा था। इसके बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे दोनों मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित टिपरीधार के ‘कियाना होमस्टे’ में रुके थे। उन्हें ‘ब्लिस’ नाम का कमरा आवंटित किया गया था।

पति ने सुनाई उस रात की कहानी

पति सौम्या श्रीचरण के अनुसार, दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और करीब सुबह 3:30 बजे सोने चले गए। उनका दावा है कि सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे में बेसुध अवस्था में पाया। महिला की नाक और पेशाब के साथ खून निकल रहा था।

इसके बाद तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस सेवा से जुड़े फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कमरे में मिले खून के धब्बे और शराब की बोतलें

पुलिस के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे के फर्श पर बिना कपड़ों के मिला। बेडशीट पर खून के धब्बे पाए गए। इसके अलावा कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है।

इन परिस्थितियों ने मामले को और अधिक संवेदनशील और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ की यामिनी पांडे की ऐपन कला ने देश-विदेश में बनाई पहचान, विदेशों तक पहुंच रहे हैं उत्पाद

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि राधा गायत्री और सौम्या श्रीचरण की शादी 8 नवंबर 2025 को हुई थी। दोनों मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले थे और शादी के बाद अपने-अपने IT करियर में व्यस्त थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

मृतका के शव को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।सर्किल ऑफिसर मनोज असवाल ने बताया कि मृतका के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके विशाखापत्तनम से देहरादून पहुंचने की उम्मीद है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। तब तक इस रहस्यमयी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी रहेगी।

कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा के खाली रैपर मिले

सूत्रों और पुलिस जांच के अनुसार, दंपति ने रविवार रात कमरे में शराब का सेवन किया था। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवा के खाली रैपर भी बरामद हुए हैं। पति सौम्या श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दवा लेने के बाद दोनों देर रात करीब 3:30 बजे सो गए थे। सोमवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने पत्नी राधा गायत्री को कमरे के फर्श पर बेसुध अवस्था में पाया। महिला की नाक और मुंह से खून निकल रहा था और उनका यूरिन भी निकला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन और दवा के प्रभाव के बाद स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलता उत्पन्न हुई, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top