Connect with us
Uttarakhand news Today Elderly Man Goes Missing in Haridwar, Family Appeals for Public Help
Image : Devbhoomi darshan ( Haridwar News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हरिद्वार में स्नान के दौरान लापता हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: हरिद्वार में स्नान के दौरान लापता हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

1 min read

हरिद्वार में स्नान के दौरान बिछड़े 85 वर्षीय बुजुर्ग, तीन दिन से लापता |Missing Elderly Man Haridwar News Today||

|Missing Elderly Man Haridwar News Today||उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है , जहां स्नान के लिए आए 85 वर्षीय बुजुर्ग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं और पिछले तीन दिनों से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और आम लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….

लापता बुजुर्ग की पहचान (Missing Person Details)

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लापता बुजुर्ग का नाम शिव शंकर साह है, जिनकी उम्र करीब 85 वर्ष बताई गई है। उनका रंग गेहुँआ है और कद लगभग 5.6 फीट है। घटना के समय उन्होंने शर्ट और स्लेटी (ग्रे) रंग की पैंट पहन रखी थी। उनकी पहचान सफेद बाल, चश्मा और मजबूत दोहरे शरीर के आधार पर की जा सकती है।

हरिद्वार में स्नान के लिए आए थे (Haridwar Missing Case)

बताया गया है कि शिव शंकर साह हरिद्वार में स्नान के लिए पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गए। परिजनों के अनुसार उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचना था, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वह वहां नहीं पहुंचे। चिंता की बात यह है कि उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे उनसे संपर्क स्थापित करना संभव नहीं हो पा रहा है।

बिहार के रोहतास जिले के निवासी हैं बुजुर्ग (Bihar Elderly Missing)

जानकारी के मुताबिक शिव शंकर साह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के बरांव गांव के निवासी हैं। उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़े :Flower valley missing: चमोली फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, कोई सुराग नहीं

जनता से सहयोग की अपील (Public Help Appeal)

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को शिव शंकर साह कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9798005058 नंबर पर संपर्क कर सूचना दें। हर छोटी-बड़ी जानकारी परिवार को अपने बुजुर्ग तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। तीन दिनों से लापता बुजुर्ग की सुरक्षित वापसी के लिए परिजन लगातार उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top