Connect with us
Uttarakhand news Today: Max Vehicle Carrying Jageshwar Devotees Falls Into ditch barechina Almora
Image : social media ( Almora News Today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….

1 min read

जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, बच्चों सहित 11 घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर |Almora Jageshwar Dham Road Accident|

|Almora Jageshwar Dham Road Accident| उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर? मसूरी के होमस्टे में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत

दर्शन के लिए निकला था श्रद्धालुओं का परिवार (Pilgrimage Journey)

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु परिवार टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ था। सभी लोग मैक्स वाहन संख्या यूके-03-टीए0097 में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना की ओर मुड़ गया।

अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन (Vehicle Falls Into Gorge)

बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद मैक्स वाहन सड़क से नीचे करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और एक गधेरे में जाकर अटक गया। गधेरे में वाहन फंस जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल का नुकसान और अधिक हो सकता था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान (Rescue Operation)

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

कानपुर और अयोध्या के श्रद्धालु हुए घायल (Injured Devotees)

हादसे में घायल होने वालों में दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25), दिव्यांश तिवारी (5) और शिवांश तिवारी (2), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा ममता कौशल और मानवी कौशल, निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश भी हादसे में घायल हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक शेर सिंह (56) पुत्र गुमान सिंह, निवासी मोहनपुर, जिला चंपावत को भी चोटें आई हैं।

दो महिलाओं को हायर सेंटर किया गया रेफर (Critical Injuries)

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा शुक्ला और दीपाली तिवारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उधम सिंह नगर के बाजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी…

चालक को झपकी आने की आशंका (Driver Drowsiness)

एसआई गोकुल ने बताया कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक शेर सिंह को अचानक झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। हालांकि, वाहन के गधेरे में अटक जाने से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top