Connect with us
Uttarakhand weather News Hindi: Heavy Rain Alert in Uttarakhand Orange Warning for Multiple Districts IMD

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

1 min read

|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert|उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert| Orange alert Uttarakhand|

उत्तराखंड में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में उमस से राहत मिल रही है। बुधवार शाम से ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: नैनीताल के ज्योलीकोट में 19 वर्षीय निखिल गंगवार ने फांसी लगाकर दी जान

 

9 जुलाई : पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ , पौड़ी समेत अन्य जनपदों में येलो अलर्ट रखा गया है।

10 जुलाई : इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं अगर बात करें 10 जुलाई की तो नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष सभी जनपदों में येलो अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: कर्णप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर बस और टैक्सी की भिड़ंत दो लोग घायल

 

11 और 12 जुलाई : पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट

11 और 12 जुलाई को पहाड़ से मैदान तक सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के लगातार जोर पकड़ने के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top