Connect with us
ajay Mehra GIC kulsibi dwarahat almora student Selection national hockey championship 2025 uttarakhand news today
फोटो देवभूमि दर्शन ajay Mehra GIC kulsibi national hockey championship 2025

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: GIC कुलसीबी अल्मोड़ा के छात्र अजय मेहरा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

बधाई: GIC कुलसीबी अल्मोड़ा के छात्र अजय मेहरा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

1 min read

ajay Mehra GIC kulsibi dwarahat almora student Selection national hockey championship 2025 uttarakhand news today: SGFI नेशनल हॉकी में अल्मोड़ा के अजय मेहरा को बड़ी सफलता, अंडर-14 वर्ग में उत्तराखंड टीम से करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला

ajay Mehra GIC kulsibi dwarahat almora student Selection national hockey championship 2025 uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां द्वाराहाट के एक छोटे से गांव से निकलकर एक छात्र ने राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बना ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी, ब्लाक (द्वाराहाट) में अध्ययनरत छात्र अजय मेहरा की , जिनका चयन 69वीं SGFI (School Games Federation of India) राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

बताया गया है कि अजय अंडर-14 बालक वर्ग में उत्तराखंड विद्यालय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया गया है कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी, जहां देशभर से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ विद्यालय टीमें भाग लेंगी।
यह भी पढ़ें- बधाई: रानीखेत के सिराड़ की रोशनी नेगी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत ajay Mehra GIC kulsibi dwarahat 

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में विद्यालय के PTI शिक्षक एवं अजय के मार्गदर्शक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले अजय मेहरा की यह उपलब्धि साधारण नहीं है। सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद अजय ने खेल के मैदान में निरंतर मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

अजय विद्यालय में 9वीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी माता का नाम तारा देवी है, जबकि उनके पिता का नाम स्वर्गीय नंदन सिंह मेहरा हैं। आपको बता दें अजय मूल रूप से बगथल, कुलसीबी गांव के रहने वाले हैं। जो रानीखेत तहसील क्षेत्र के द्वाराहाट में स्थित है। कम उम्र में पिता का साया उठने के बाद भी अजय ने हौसला नहीं छोड़ा और खेल को अपना संबल बनाया। आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: GIC कुलसीबी की दो छात्राएं फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी…

विद्यालय में जश्न का माहौल GIC kulsibi dwarahat almora

बताते चलें कि वीरेंद्र ने ही अजय को हॉकी की बारिकियां सीखाकर उसे इस खेल में पारंगत बनाया है। वीरेंद्र के मार्गदर्शन में इससे पूर्व भी स्कूल के क‌ई छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। जो उनकी कड़ी मेहनत और छात्र-छात्राओं के हुनर को पहचानने की दक्षता का जीता-जागता उदाहरण है।

अजय के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य श्री हेमचंद्र जोशी सहित समस्त शिक्षकगण और विद्यालय परिवार ने अजय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि अजय की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: रा. ई का. कुलसीबी के छात्र प्रियदर्शन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित …

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top