Connect with us
Almora news today: referral center turned into hospital, teacher meena upreti died in ambulance uttarakhand latest update
Image : social media ( Almora news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora news today: अल्मोड़ा रेफर सेंटर बने अस्पताल, शिक्षिका की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora news today: अल्मोड़ा रेफर सेंटर बने अस्पताल, शिक्षिका की चली गई जिंदगी

1 min read

Almora news today: रोगियों से ज्यादा बीमार पड़े हैं अस्पताल, शिक्षिका को नहीं दे सका अस्पताल उपचार, रास्ते में गई जिंदगी…

Almora news today: referral center turned into hospital, teacher meena upreti died in ambulance uttarakhand latest update: उत्तराखंड के अस्पतालों की स्थिति इतनी दयनीय है कि यहां पर लोगों को अस्पतालों में उचित उपचार मिलना किसी चुनौती से कम नही है। अस्पतालों की स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि यहां पर छोटे से उपचार के लिए भी मरीज को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। इतने में ही हायर सेंटर ले जाते समय मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है, जहां पर शिक्षिका ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण की निवासी 55 वर्षीय मीना उप्रेती कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। दरअसल बीते शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे शिक्षिका नहाने के लिए बाथरूम में पहुंची जहां पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने के कारण शिक्षिका बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई। काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब शिक्षिका बाहर नहीं आई तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे ,जहां पर उन्होंने देखा कि मीना बाथरूम में बेहोश गिरी हुई है। इसके बाद परिजन उन्हें आनन फानन मे CHC भिकियासैण ले गए जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। 108 आपातकालीन एंबुलेंस से शिक्षिका को हायर सेंटर ले जाया गया हालांकि रास्ते में ही शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि शिक्षिका शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज थी। शिक्षिका की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं स्कूल मे शोक कि लहर दौड़ गई। शिक्षिका की मौत पर परिजनों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा की CHC मे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top