Connect with us
Uttarakhand Anganwadi News: Uttarakhand Anganwadi workers will get appointment letters from May 20
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand anganwadi appointment letters)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Anganwadi News: उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Anganwadi News: उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र

1 min read

Uttarakhand anganwadi appointment letters : 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र...

Uttarakhand anganwadi appointment letters  : उत्तराखंड में राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 7,000 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसके लिए हजारों महिलाओं ने इन पदों पर आवेदन किए थे जिसके परिणाम इसी महीने मई मे घोषित किये जा चुके हैं। जिसके तहत अब आगामी 20 मई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। बता दें 6185 पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए तथा 374 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए रखे गए थे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम जारी, ऑनलाइन आपत्ति करें दर्ज…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य में विधानसभा भवन में स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि नंदा गौरा योजना के स्वरूप में बदलाव कर लाभार्थी बालिकाओं को 12वीं के बाद ग्रेजुएशन करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रो मे कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए 12 जिलों में अंतिम चयन सूची जारी होने की बात कही है जबकि हरिद्वार जिले में सूची इसी सप्ताह जारी की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सूची पर जल्द से जल्द आपत्तियों को निपटाया जाए ताकि नियुक्ति पत्र जल्द सौंपे जा सके । बताते चलें यह भर्ती विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए निकाली गई थी जो दसवीं कक्षा पास है इसके तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मे कार्यरत होने के लिए योग्य महिलाओं ने आवेदन किया था । इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बच्चों की देखभाल शिक्षा और पोषण के कामों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top