Connect with us
Uttarakhand Anganwadi Salary: Honorarium of Uttarakhand Anganwadi workers will increase breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Anganwadi Salary)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand anganwadi salary: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand anganwadi salary: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

1 min read

Uttarakhand Anganwadi Salary : आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ाया जाएगा मानदेय, CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान..

Uttarakhand Anganwadi Salary: Honorarium of Uttarakhand Anganwadi workers will increase breaking news today  : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है ,कि जल्द आंगनबाडी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। दरअसल बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रदेश की 36,000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की है। बताते चले इससे पहले कर्मचारियों का मानदेय आखरी बार वर्ष 2021 मई माह में बढ़ाया गया था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand forest daily worker: उत्तराखण्ड 589 वन श्रमिकों को मिलेगा न्यूनतम 18000 वेतन

बता दें बीते मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र रखा गया था। इस सत्र के दौरान विपक्ष ने आंगनबाड़ी कर्मचारियो का मानदेय न बढाने और शोषण का आरोप लगाया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों में कार्यरत बहनों का मानदेय हमने ही बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है इसलिए महिलाओं को हर मोर्चे पर आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों के शोषण का आरोप (Uttarakhand Anganwadi Salary) 

सत्र में बसपा विधायक शहजाद ने सवाल उठाया था कि एक ओर भाजपा महिलाओं के अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर 14 मार्च को आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया गया। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को कुछ नहीं दिया गया ,वही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों के प्रति सरकार के गंभीर होने की बात कही है।

यह भी पढ़े :Atal pension Yojana: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, मिल सकती है ₹10 हजार महीना पेंशन

मई 2021 में बढ़ाया गया था आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय (Uttarakhand Anganwadi Salary: Honorarium of Uttarakhand Anganwadi workers) 

प्रदेश में 20 हजार 70 पदों के सापेक्ष 19,533 आंगनबाड़ी कर्मी कार्यरत है जबकि 17,411 सहायिका तैनात है इनके कुल 20 हजार 70 पद है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रति माह 9300 और सहायिकाओं को 5200 मानदेय मिलता है। पिछली बार सरकार ने 2 नवंबर 2021 को कर्मचारियों का मानदेय 1800 और सहायिका का मानदेय 1500 रुपए बढ़ाया था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top