Connect with us
Uttarakhand School Timing Change English class End at 1 PM Amid Heatwave Concerns
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand School Timing Change)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी

1 min read

Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल टाइम, अब 1 बजे होगी छुट्टी (Uttarakhand School Timing Change)

Uttarakhand School Timing Change English class End at 1 PM Amid Heatwave Concerns: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश के स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2:05 बजे के बजाय 1:00 बजे होगी। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को गर्मी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़े :Nainital school fees scam: नैनीताल जिले के 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश…..

गर्मी और विरोध के बाद लिया गया फैसला (School Timing Update India)

दरअसल, 1 अप्रैल से लागू की गई नई समयसारिणी का प्रदेशभर में विरोध हो रहा था। राजकीय शिक्षक संघ का कहना था कि भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच लंबे समय तक स्कूल चलाने से छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों और मांगों के बाद शासन स्तर पर इस व्यवस्था पर दोबारा विचार किया गया।

वादन (Period) ग्रीष्मकालीन समय (01 अप्रैल – 30 सितंबर)

शीतकालीन समय (01 अक्टूबर – 31 मार्च)
प्रार्थना सभा प्रातः 07:15 – 07:30 प्रातः 08:45 – 09:00
प्रथम वादन प्रातः 07:30 – 08:10 प्रातः 09:00 – 09:45
द्वितीय वादन प्रातः 08:10 – 08:50 प्रातः 09:45 – 10:30
तृतीय वादन प्रातः 08:50 – 09:30 प्रातः 10:30 – 11:15
चतुर्थ वादन प्रातः 09:30 – 10:10 प्रातः 11:15 – 12:00
मध्यान्तर (LUNCH) प्रातः 10:10 – 10:40 दोपहर 12:00 – 12:30
पंचम वादन प्रातः 10:40 – 11:15 दोपहर 12:30 – 01:10
षष्ठम वादन प्रातः 11:15 – 11:50 दोपहर 01:10 – 01:50
सप्तम वादन प्रातः 11:50 – 12:25 दोपहर 01:50 – 02:30
अष्टम वादन दोपहर 12:25 – 01:00 दोपहर 02:30 – 03:10

शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी (Education Minister Uttarakhand)

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समय में बदलाव के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसके तहत अब स्कूलों का संचालन दोपहर 1:00 बजे तक ही किया जाएगा।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में लाखों श्रमिकों को मिली पीएफ बीमा की सौगात- PF benefits for workers

शिक्षक संघ की मांग पर हुआ निर्णय (Teachers Protest Uttarakhand)

राजकीय शिक्षक संघ लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा था। संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नई समयसारिणी से संबंधित फाइल माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेज दी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top