UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Ankita Bhandari case: नर्सिंग कॉलेज अंकिता के नाम परिजनों की मांग पर जल्द निर्णय ले सकती है सरकार
1 min read
Ankita Bhandari case CBI: अंकिता के माता-पिता की बातों पर जल्द सरकार ले सकती है निर्णय, नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब अंकिता के नाम पर
Ankita Bhandari case CBI: govt take decision on family CBI demand nursing college dhobh name change uttarakhand latest news today: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता ने जो भी बातें उनके समक्ष रखी है उस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी। सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Ankita Bhandari uttarakhand bandh: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद अंकिता के पिता की भावुक अपील
बता दें बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया बातचीत में कहा कि अंकिता हत्याकांड का मामला बेहद संवेदनशील है। जिससे माता-पिता को सबसे ज्यादा कष्ट हुआ है क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी खोई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से मेरा मानना था कि अंकिता के माता-पिता जो भी जांच के लिए कहेंगे सरकार उसके लिए तैयार है। अंकिता के माता-पिता ने कुछ बातें बताइ जिस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी।
अंकिता के नाम पर हो रही राजनीति?
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता की मौत पर राजनीति करने वालों को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने एक ऑडियो के वायरल होने पर अपनी जिम्मेदारी का भाव नहीं दिखाया। इतना ही नहीं बल्कि राजनीति लाभ के लिए प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा करने के साथ ही लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया है। ऐसा करने वालों को जनता देख रही है। दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद पूरे घटनाक्रम कि एसआईटी जांच कर रही है अंकिता के माता-पिता ने जो भी बातें कहीं उन पर निर्णय लेने के लिए कानूनी राय ली जा रही है जिस पर जल्द सरकार अपना फैसला लेगी।
नर्सिंग कॉलेज डोभ अब अंकिता के नाम ( Uttarakhand ankita bhandari case)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के नाम पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर होगा।
