UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Ankita Bhandari case Pauri: पौड़ी अंकिता हत्याकांड में गट्टू की एंट्री, भाजपा नेता का इस्तीफा
1 min read
Ankita Bhandari case Pauri : अंकिता हत्याकांड में गट्टू की चर्चा ने पकड़ा मामले मे तूल, VVIP ममले मे पहला इस्तीफा
Ankita Bhandari case Pauri Garhwal Gattu enters in murder case VVIP BJP leader aarti gaur resign uttarakhand news today : वर्ष 2022 में हुए बहु चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उस दौरान भी कई राजनीति साजिशें सामने आई थी और एक बार फिर से यह मामला सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने इस मामले में लगातार वीडियो बनाकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। बताते चले अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जो जेल में अपनी सजा काट रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस मामले मे अभी तक VIP गेस्ट का नाम उजागर नहीं हुआ था लेकिन गट्टू की चर्चा ने इस मामले पर फिर से जोर पकड़ दिया है।
यह भी पढ़े :अंकिता हत्याकांड पर अब हाईकोर्ट करेगा सुनवाई पुनर्विचार याचिका दायर Ankita bhandari case
आपको जानकारी देते चलें हरिद्वार जिले के ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक रहे सुरेश राठौर की कथित दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में इन दिनों राजनीति मे उठा पटक कर दी है। राजनीति में आया यह भूचाल किसी और मामले नही बल्कि बहु चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। अंकिता भंडारी हत्याकांड मे उन्होंने एक VVIP का जिक्र किया है। हालांकि हत्याकांड के बाद भी VVIP गेस्ट का मामला उठा था लेकिन यह मामला फिर से शांत हो गया था। लेकिन एक बार फिर से उर्मिला ने गट्टू नाम की चर्चा करते हुए लोगों के मन में सवाल उत्पन्न कर दिया है।
आरती गौड़ ने दिया अपने पद से इस्तीफा ( Uttarakhand ankita bhandari case)
गट्टू की चर्चा ने कुछ इस तरह से तूल पकड़ा की इस मामले में बीते मंगलवार को पौडी के यम्केश्वर ब्लॉक के उमरौली से जिला पंचायत सदस्य रही आरती गौड़ ने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजे हुए त्यागपत्र पर लगे आरोपों की निष्पक्ष अंकिता हत्याकांड की जांच करने की मांग की। अपने त्यागपत्र में आरती गौड़ ने उन पर लगे आरोपों को झूठा बताया और उल्टा इस मामले मे एक वीडियो जारी करते हुए सनावर पर ही आरोप लगा दिये।
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना ( Uttarakhand news update)
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में गठित एसआईटी की जांच पर भी संदेह जताया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करने की मांग की उन्होंने दावा किया है कि महिला वीडियो में जिस गट्टू के नाम का जिक्र कर रही है वो व्यक्ति अंकिता भंडारी हत्याकांड के समय वहीं मौजूद था।
