Connect with us
Uttarakhand Assembly Election 2027: Chirag Paswan LJP lok jansakti party contest 35 seats breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Assembly Election 2027)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand assembly election 2027: उत्तराखण्ड चिराग पासवान की LGP 35 सीटों पर लडे़गी चुनाव

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand assembly election 2027: उत्तराखण्ड चिराग पासवान की LGP 35 सीटों पर लडे़गी चुनाव

1 min read

Chirag paswan Uttarakhand assembly election 2027 uttarakhand breaking news today uttarakhand latest news live uttarakhand political news today उत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान; गठबंधन से किया इनकार

Chirag paswan LGP Uttarakhand Assembly election 2027 uttarakhand lok jansakti party Uttarakhand election 2026 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबले के बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। पार्टी ने फिलहाल राज्य की 35 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि मौजूदा समय में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की कोई योजना नहीं है। यह घोषणा हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर और प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने की।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे टिहरी सिद्धदेवी सुरकंडा देवी मंदिर में लगाया ध्यान

35 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी (Uttarakhand Assembly Election 2026)

पार्टी नेतृत्व ने बताया कि संगठन तेजी से चुनावी तैयारी में जुटा है और प्रदेशभर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी का दावा है कि उत्तराखंड में वह मजबूत विकल्प के रूप में जनता के बीच जाएगी और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

इन मुद्दों को बनाएगी चुनावी एजेंडा (uttarakhand election 2027 Political Strategy)

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेरोजगारी, पलायन, जर्जर सड़कें, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच उठाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और अब एक ऐसे विकल्प की तलाश में है, जो आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता दे।

गठबंधन पर फिलहाल साफ रुख (uttarakhand political Alliance)

पत्रकारों द्वारा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि फिलहाल किसी भी दल के साथ चुनावी समझौते पर विचार नहीं किया गया है। यदि भविष्य में इस संबंध में कोई फैसला लिया जाता है तो उसका अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का अभियान (uttarakhand Party Organisation)

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। बूथ स्तर तक इकाइयों का गठन किया जा रहा है ताकि चुनावी तैयारियों को समय रहते पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking: काशीपुर में नशे का विवाद 30 वर्षीय गौरव कश्यप की गई जिंदगी….

कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति तेज की (uttarakhand election Congress Strategy)

दूसरी ओर, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी संगठन अब बेरोजगारी, पेपर लीक और कथित चंदा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को लगातार घेरने की तैयारी में है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की कोर कमेटी की आगामी बैठक में इन मुद्दों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि इन्हें चुनाव तक जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।

सरकार के दावों पर कांग्रेस का हमला (uttarakhand Political news Debate)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार के रोजगार संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के दावे वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाते। उनका आरोप है कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ी है और बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।उत्तराखंड की चुनावी राजनीति अब नए समीकरणों की ओर बढ़ती दिख रही है। एक ओर नई पार्टियां अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही हैं, वहीं प्रमुख दल जनता के मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति को और धार देने में जुट गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top