UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand school closed today: उत्तराखंड के 3 जिलों में 29 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित…
1 min read
|Uttarakhand School close/ Holiday due to rain Bageshwar and Tehri Garhwal news|उत्तराखंड में भारी बारिश का असर: बागेश्वर, टिहरी, चंपावत में 29 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित
|Uttarakhand School close/ Holiday due to rain Bageshwar and Tehri Garhwal news| उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा 29 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर ,टिहरी गढ़वाल ,चंपावत जिलों में एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 जुलाई (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttrakhand weather news: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…..
बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की चेतावनी के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। आदेश की अवहेलना होने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़े :Chamba Himachal car accident: चम्बा हिमाचल में गहरी खाई में गिरी कार 5 की मौत
वहीं टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने भी 29 जुलाई के लिए इसी तरह का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत संबंधित प्रधानाचार्य या प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लगातार सक्रिय मानसून और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भी अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।


