Connect with us
Uttarakhand upnl news today: Chief Secretary UPNL employee contracts regulation policy 3-day grace period granted
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand upnl news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उपनल कांट्रेक्ट पर सख्त हुए मुख्य सचिव मिली 3 दिन की मोहलत

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: उपनल कांट्रेक्ट पर सख्त हुए मुख्य सचिव मिली 3 दिन की मोहलत

1 min read

uttarakhand UPNL news today uttarakhand breaking news live update uttarakhand contract samvida employee regulation policy UPNL equal pay UPNL employee salary उपनलकर्मियों के कॉन्ट्रैक्ट पर सख्त हुए मुख्य सचिव, विभागाध्यक्षों को तीन दिन की अंतिम मोहलत; लापरवाही पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Uttarakhand upnl news today uttarakhand breaking news live uttarakhand UPNL employee salary उत्तराखंड सरकार ने उपनलकर्मियों से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए सभी विभागाध्यक्षों को तीन दिन के भीतर विभागों और उपनलकर्मियों के बीच अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। तय समयसीमा का पालन नहीं करने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि (नेगेटिव रिमार्क) दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है. मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित सचिव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मचारियों के पदोन्नति, एसीआर और विभिन्न योजनाओं में तकनीकी सुधार से जुड़े कई अहम निर्देश भी जारी किए गए।

यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी में फिर गुलदार का हमला गंभीर रूप से घायल हुई महिला

तीन दिन में पूरा करें कॉन्ट्रैक्ट, नहीं तो होगी कार्रवाई (uttarakhand UPNL Contract)

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपने यहां कार्यरत उपनलकर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अगले तीन दिनों के भीतर यह कार्य पूरा कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कॉन्ट्रैक्ट नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।

पदोन्नति प्रक्रिया में नहीं होनी चाहिए देरी (uttarakhand govt employee Promotion)

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभागों को कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति संबंधी पूर्व में जारी शासनादेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 30 जून 2027 तक पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों की प्रक्रिया अगले एक महीने के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए गए, ताकि योग्य कर्मचारियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके।

एसीआर का कार्य भी समय पर पूरा करने के निर्देश (uttarakhand govt employees ACR)

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) से जुड़े सभी लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। उन्होंने एसीआर बैच क्रिएशन का कार्य तत्काल पूरा कर आगे की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी से बचने के लिए सभी विभाग इस कार्य को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़े :Uttarkashi landslide news: उत्तरकाशी में भारी बारिश का कहर यमुनोत्री पैदल मार्ग बंद

कृषि और उद्यान योजनाओं में लागू होगी डिजिटल करेंसी व्यवस्था (CBDC news today)

बैठक में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग में लागू इस व्यवस्था को उद्यान विभाग तथा अन्य लाभार्थी आधारित योजनाओं तक विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर इसकी कार्ययोजना तैयार करने और लाभार्थी केंद्रित विभागों में इसे लागू करने की संभावनाओं पर काम करने को कहा।

विभागों के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश (uttarakhand Digital Governance)

मुख्य सचिव ने कहा कि सीबीडीसी प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। इससे योजना के क्रियान्वयन में एकरूपता आएगी और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों को शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने और प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Uttarakhand upnl news today: Chief Secretary UPNL employee contracts regulation policy 3-day grace period granted

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top