UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttrakhand weather news: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…..
1 min read
|Uttarakhand weather news today IMD Rain alert Mausam khabar Samachar|| उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 29 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश का बड़ा अलर्ट, जानिए किस दिन किस जिले में ऑरेंज और येलो अलर्ट
|Uttarakhand weather news today IMD Rain alert Mausam khabar Samachar orange and yellow alert| उत्तराखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक के लिए जिला-स्तरीय मौसम चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Dehradun News Today: देहरादून में युवती के लापता होने पर पार्षद के बेटे पर केस
29 जुलाई: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट (Uttarakhand weather News IMD alert)
29 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत और टिहरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ समेत राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
30 जुलाई: 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट
30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
31 जुलाई: 4 जिलों में येलो अलर्ट
31 जुलाई को पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें : Punjab University current: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट से PHD छात्रा ज्योति की मौत
1 अगस्त: 2 जिलों में येलो अलर्ट
1 अगस्त को पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
