UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand breaking news: नैनीताल सीट से संजीव आर्य ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
1 min read
Uttarakhand Assembly Elections 2027: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेटे ने टिकट का दावा छोड़ा, चुनाव लड़ने से किया इनकार
Uttarakhand assembly Elections 2027: Sanjeev Arya Opts Out, ‘One Family, One Ticket’ Debate Intensifies: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,जहां पर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेटे ने टिकट छोड़ने का दावा किया है। हैरानी की बात तो यह है कि संजीव आर्य के इस फैसले का असर केवल उनके आगामी चुनाव कार्यक्रम पर ही नहीं बल्कि कांग्रेस में ऐसे तमाम परिवारों पर भी पड़ेगा जो अपने बेटे बहु या परिवार के दूसरे सदस्य को टिकट दिलवाकर चुनाव लड़वाने का मन बनाए हुए थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: भाजपा विधायक महेश जीना के बेटे को जान से धमकी, फोन पर बोला- ‘उठवा देंगे’
बता दें पिछले चुनाव दौरे के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आगामी चुनाव में टिकट को लेकर परिवारवाद ना चलने का सीधे संदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत पर पार्टी उम्मीदवार का चयन करेगी। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के परिवार से भी इसी से जुड़ा फैसला लिया गया है। नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक रहे यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य ने अब नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है इसके बाद से राजनीति पार्टी में तेजी से इस बात की चर्चाएं होने लगी है।
संजीव आर्य ने चुनाव ना लड़ना बताया निजी फैसला (nainital news today)
संजीव आर्य का कहना है कि यह उनका निजी फैसला है फिलहाल वह संगठन के लिए काम करना चाहते हैं और पार्टी की हाई कमान जो भी काम उन्हें देगी उसकी जिम्मेदारी वह बखूबी से निभाएंगे। यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल विधानसभा सीट ही नहीं बल्कि संजीव आर्य आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव किसी भी सीट पर नहीं लड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Ration Card: उत्तराखंड में राशन कार्ड के नियम बदलेंगे, आय सीमा होगी संशोधित….
एक परिवार एक टिकट की चर्चा हुई तेज ( nainital news today)
कांग्रेस के बड़े नेताओं की अगर बात करें तो हरीश रावत ऐसे नेताओं में पहले नंबर पर है जो राजनीति रूप से सक्रिय है और आगामी चुनाव में जाहिर तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पहले ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं जो टिकट की दावेदारी भी मजबूती से रखेंगी। हालांकि जिस तरह से यशपाल आर्य के बेटे ने चुनाव लड़ने से इनकार किया है उसके बाद एक परिवार से एक टिकट को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई है।
