UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand assistant professor bharti: मेडिकल कॉलेजों में 326 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती
1 min read
Uttarakhand assistant professor bharti 2026 : प्रदेश में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा भर्ती का प्रस्ताव
Uttarakhand assistant professor bharti 2026 medical College 326 post govt jobs breaking news today : उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है, कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। इस भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग ने संकायवार रोस्टर समेत भर्ती प्रस्ताव शासन को भेजा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand doctor news: उत्तराखण्ड को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पहाड़ में मिली तैनाती
बता दें स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत प्रतिशत स्थाई फैकल्टी की नियुक्ति करना है। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर हल्द्वानी देहरादून अल्मोड़ा हरिद्वार रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में 27 संकायो के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली 365 पदो पर भर्ती की जाएगी। जबकि तैयार संकायवार रोस्टर में बैकलॉक के खाली पदों को भी शामिल किया गया है जिसमें अनुसूचित जाति के 115 अनुसूचित जनजाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग 67, आर्थिक रूप से कमजोर 37 व अनारक्षित के 136 पद शामिल है।
असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी सीधी भर्ती ( Uttarakhand medical news today)
शासन के स्तर से असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 567 पद स्वीकृत है जिसके सापेक्ष कुल 202 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत है जबकि 365 पद खाली है। नए असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से राजकीय मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी दूर होगी।
इन विभागों में होगी फैकल्टी की भर्ती
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, ब्लड बैंक व फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ खाली पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा फिजियोलॉजी में 13, पैथोलॉजी 18, माइक्रोबायोलॉजी व डमेटोलॉजी 6-6, फार्माकोलॉजी 12, कम्युनिटी मेडिसिन 21, जनरल मेडिसिन 49, टीबी एण्ड चेस्ट व ऑप्थलमोलॉजी 5-5, साइकेट्री व डेंटिस्ट्री तीन-तीन,पीडियाट्रिक्स 19, जनरल सर्जरी 44, आर्थोपेडिक्स व रेडियोडायग्नोसिस 17-17, ईएनटी, ईमरजेंसी मेडिसिन, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन व वायरोलॉजी 7-7, ऑब्स एंड गायनी 37, रेडियोथेरेपी 8, एनेस्थीसियोलॉजी 20 व स्टेटिशियन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 पदों पर सीधी भर्ती होगी।
