UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Uttarakhand News – Bageshwar news: बागेश्वर ड्यूटी पर जा रहे PRD जव…
1 min read
Bageshwar news PRD: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..
Bageshwar news PRD jawan harish ram died heart attack uttarakhand latest update today: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के जाजर ऐठाण के निवासी 58 वर्षीय हरीश राम पुत्र श्याम राम बागेश्वर कोतवाली में PRD जवान के पद तैनात थे। बीते शुक्रवार की रात हरीश ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी इस दौरान अचानक से रात के करीब 9 बजे ड्यूटी से पहले उनके सीने में दर्द होने लगा। सीने में बढ़ता दर्द देखते हुए वह सीधा जांच करवाने जिला अस्पताल पहुंचे जिसकी सूचना मिलते ही उनके साथी भी अस्पताल पहुंचे।
पीआरडी जवान की गई जिंदगी ( bageshwar PRD jawan)
डॉक्टर ने हरीश को अस्पताल मे भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया हालांकि इलाज के दौरान ही देर रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते चले हरीश राम 2 साल बाद रिटायर्ड होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी हरीश को दिल का दौरा पड़ चुका था।
