UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Bageshwar News Today: बागेश्वर पत्नी से लड़ाई के बाद युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
1 min read
Uttarakhand Bageshwar news today: ajay singh of kapkote suicide case bharari: कपकोट में युवक ने खुद को चाकू मारकर किया घायल, जिला अस्पताल रेफर; घरेलू विवाद की आशंका
Uttarakhand Bageshwar news today: ajay singh of kapkote suicide case bharari: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां कपकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भराड़ी में मंगलवार शाम एक युवक द्वारा खुद को चाकू मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अजय सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह, ने घर में ही अपने पेट पर चाकू से वार कर लिया। घटना के तुरंत बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि घाव गहरा था और खून काफी बह चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उपचार की संभावना बनी हुई है।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने पत्नी के साथ विवाद के बाद यह कदम उठाने की बात कही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। किसी भी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
बताया गया है कि अजय मूल रूप से पंजाब का निवासी है और उसका पारिवारिक घर हरिद्वार में है। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ कपकोट में रह रहा था तथा भराड़ी स्थित एक होटल में कार्यरत था। घटना के बाद परिजन और परिचित अस्पताल में मौजूद हैं और युवक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें- Lalkuan News Today: लालकुआं के संतोष कांडपाल की नोएडा में संदिग्धावस्था में गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
