Connect with us
Uttarakhand Bageshwar news today: mankot ankit chaube died in Delhi road accident
फोटो सोशल मीडिया Bageshwar news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar News Today: बागेश्वर के अंकित चौबे की दिल्ली सड़क हादसे में गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar News Today: बागेश्वर के अंकित चौबे की दिल्ली सड़क हादसे में गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Bageshwar news today: mankot ankit chaube died in Delhi road accident: सड़क हादसे मे बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 2 महीने के भीतर दो लोगों की मौत, पहले दादी और अब पोते की मौत..

Uttarakhand Bageshwar news today: mankot ankit chaube died in Delhi road accident: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर दिल्ली सड़क हादसे में एक युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के मनकोट गांव के कंपास तोक निवासी 22 वर्षीय अंकित चौबे दिल्ली में नौकरी करता था। दरअसल बीते 4 मार्च को दिल्ली के बसंत कुंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में अंकित की जिंदगी चली गई, इसके साथ ही परिवार की उम्मीदों का इकलौता सहारा भी छीन गया। बताते चले अंकित के घर में उसकी एक बड़ी बहन है जिसका पहले ही विवाह हो चुका है जबकि अंकित के पिता रमेश चंद्र चौबे और माता गीता इस घटना के बाद से पूरी तरह टूट चुके है। बीते शनिवार को बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन गांव पहुंचे।

पहले दादी अब पोते की मौत ( bageshwar news today)

बताते चले बीते 7 जनवरी को अंकित की दादी देवकी देवी की गुलदार के हमले से मौत हो गई थी जिससे पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई थी। परिजन अभी ठीक से इस सदमे से उभर भी नहीं पाए थे की तब तक दूसरी अनहोनी हो गई।
यह भी पढ़ें- Chamoli News today: चमोली पत्नी बेटे पर किया दरांती से वार फिर खुद उठाया खौफनाक कदम

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top