UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Bageshwar News Today: बागेश्वर से बेटे का जनेऊ कर लौट रहे वीपीडीओ की चली गई जिंदगी
1 min read
Bageshwar News Today: बर्फबारी मे फंसे वीपीडीओ की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..
Bageshwar News Today: vpdo suresh deopa of berinag thal Pithoragarh died kanda uttarakhand latest update: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर बर्फबारी मे फंसे वीपीडीओ की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के थल तुडतूड़िया गांव के निवासी सुरेश देउपा वीपीडीओ के पद पर तैनात थे, जो बेरीनाग में अपने परिवार के साथ रहते थे। बीते शुक्रवार को उनके इकलौते बेटे श्रेयांश देउपा का जनेऊ संस्कार हुआ। जिसके लिए सुरेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर जिले के बागनाथ मंदिर पहुंचे थे।
घर लौट रहे थे सभी तभी सुरेश के सीने मे उठा दर्द ( bageshwar news today)
श्रेयांश का जनेऊ संस्कार कर सभी लोग वापिस घर लौटने लगे। तभी बेरीनाग से करीब 30 किलोमीटर पहले कांडा के पास हुडूमधार मे बर्फबारी होने लगी। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हुआ तो सभी लोग हुडूमधार के आसपास ही रुक गए। देर रात तक जब मार्ग नहीं खुला तो वह दूसरे मार्ग रावतसेरा बांसपटान सड़क से बेरीनाग के लिए रवाना हुए। इस बीच बेरीनाग से 5 किलोमीटर पहले राइआगर पहुँचते ही सुरेश के सीने मे अचानक से तेज दर्द उठा। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि सुरेश की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
