Connect with us
Uttarakhand board exam 2026: fake admit card case haridwar school principal arrested latest news today
Image : social media ( Uttarakhand board exam 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा फर्जी एडमिट कार्ड केस प्रिंसिपल गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा फर्जी एडमिट कार्ड केस प्रिंसिपल गिरफ्तार

1 min read

Uttarakhand board exam 2026  : छात्रों का फर्जी प्रवेश पत्र बनाने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप पर चलती थी कोचिंग..

Uttarakhand board exam 2026: fake admit card case haridwar school principal arrested latest news today  : उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है। जिसके तहत इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन ने स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam news: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र भी जरूरी

बता दें बीते 24 फरवरी को उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 की हिंदी की परीक्षा के दौरान हरिद्वार जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में चार छात्र छात्राएं संदिग्ध मिले। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान जांच में सामने आया कि यह सभी वास्तविक परीक्षार्थी है ही नहीं। पूरे मामले में प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, इसके बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल के प्रिंसिपल चंगेज अंसारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 8 से 12 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराए थे।

व्हाट्सएप ग्रुप से चलती थी कोचिंग ( haridwar news today)

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी 40 वर्षीय चंगेज द सक्सेज पॉइंट नामक व्हाट्सएप ग्रुप से कोचिंग चला रहा था। उसने एक छात्रा के परिजनों से बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए रुपए और दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाया था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top